सुबह की धूप में बैठना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूरज की किरणों से हमारी शरीर को एनर्जी मिलती है जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। सूर्य की किरणों में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए चिकित्सक भी धूप सेंकने की सलाह देते हैं। लेकिन धूप सेंकने के अलावा कुछ देर सूर्य को निहारें भी। जी हां हम सूर्य त्राटक के बारे में बात कर रहे हैं।
एक कहावत है कि "जिस घर में सूर्य का प्रकाश नही आता वहां बीमारिया आती है" सूर्य के प्रकाश में सात रंगों की मौजूदगी, इंद्रधनुष कहलाती है। ये सात रंग के प्रकाश या किरणें बॉडी के चक्रों को बैलेंस करते है। बॉडी की इम्यूनिटी बढाते है और बीमारी व नेगेटिव एनर्जी से सुरक्षा प्रदान करते है और सूर्य त्राटक करने से आपको यह सारे फायदे मिल सकते हैं।
त्राटक का अर्थ है किसी भी चीज को बिना पलक झपकाएं एकटक देखना। सूर्य की शक्ति के सामने सभी प्रकार की नेगेटिव एनर्जी या नुकसान पहुंचाने वाली शक्तियां नष्ट हो जाती है। सूर्य त्राटक से व्यक्ति इन्हीं शक्तियों को अपने अंदर प्रवाहित करता है। सूर्य त्राटक से आंखों को बहुत फायदा होता है। त्वचा संबंधी बीमारियां दूर होती है, हड्डियों को फायदा होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और चेहरे पर ग्लो आता है।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में सिर्फ 20 मिनट धूप में बैठें, दूर भाग जाएगी बहुत सारी बीमारियां
बिना पलक झपकाए खुली आंखों से उगते हुए सूरज को देखने को सूर्य त्राटक कहते है। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं, आंखों संबंधी रोगों को ठीक किया जा सकता है। डिप्रेशन दूर होता है, याददाश्त और फोकस पॉवर बढ़ाने में हेल्प मिलती है। मन शांत रहता है। जिन लोगों का मन अशांत रहता है उनके लिए ये बहुत फायदेमंद होता है। एक टीवी चैनल पर रामदेव बाबा को मैंने यह कहते हुए सुना था। रामदेव बाबा का कहना हैं कि जो सुबह उठने के बाद सूर्य का त्राटक करते हैं उनकी आंखों की रोशनी 100 साल तक अच्छी रहती हैं। ऐसे लोगों को डिमेंशिया की शिकायत नहीं होती है, जो आज के समय में सबसे आम समस्या बन गई हैं और इस समस्या के होने पर ब्रेन सिकुड़ने लगता है। साथ ही सूर्य त्राटक करने से भूख कंट्रोल करने में हेल्प मिलती है और आपको एनर्जी का अहसास होता है।''
रामदेव बाबा का कहना हैं कि ''जिन देशों में सूर्य उदय नहीं होता है, उन देशों में लोगों को डिप्रेशन से बचाने के लिए बड़े-बड़े बल्ब लगाने पड़ते हैं। क्योंकि सूर्य की किरणें उदासी दूर कर हमें खुशी का अहसास कराते हैं।'' लेकिन अगर सूर्य की रोशनी तेज हो तो सूर्य त्राटक नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। यानि आपको सूर्य त्राटक सिर्फ उगते हुए सूर्य को देखकर ही करना हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सूर्य को रोजाना जल चढ़ाने से बन जाएंगे आपके बिगड़े काम और सेहत भी रहेगी अच्छी
All image courtesy: Pxhere.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।