कोर मसल्स स्ट्रांग बनाने के लिए करीना कपूर करती हैं ये एक्सरसाइज, आप भी लें इंस्पिरेशन

कोर मसल्स को स्ट्रांग करने के लिए कुछ ऐसी प्लैंक एक्सरसाइज हैं, जिसे आप रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।  

 
exercises for core muscle in hindi

एक्सरसाइज करने से हम न सिर्फ फिट रहते हैं, बल्कि बीमारियां भी पास नहीं आती हैं। इसलिए डॉक्टर नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से हम शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं।

इसी तरह कोर एक्सरसाइज किसी भी एक्सरसाइज का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे व्यायाम शरीर को मजबूत करते हैं, विशेष रूप से पेल्विस, हिप और लोअर बैक को। इनमें क्रंचेज, रिवर्स क्रंचेस, बॉल क्रंचेस, प्लैंक, बट लिफ्ट्स आदि कोर स्ट्रेंथ की एक्सरसाइज में शामिल हैं। इन्हें करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, लेकिन इन्हें करने से कोर ज्यादा मजबूत होती है।

अगर आप चाहते हैं तो इसे रोजाना अपने रूटीन में शामिल करें। हम कुछ ऐसी एक्सरसाइज साझा कर रहे हैं, जिन्हें सेलेब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

साइट लेग एक्सरसाइज

leg exercise

आप जांघों को कम करने के लिए साइट लेग वर्कआउट कर सकते हैं। इसे करना बहुत ही आसान है और आप इसे आसानी से कहीं भी कर सकते हैं। बता दें कि ये एक्सरसाइज जांघों की चर्बी कम करनेके लिए कमर की चर्बी को कम करती है, इसे आप इन आसान स्टेप्स के कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-वर्कआउट में शामिल करें साइड क्रंचेस, मिलेंगे ये फायदे

कैसे करें

  • इसे करने के लिए सबसे पहले आपको मैट पर लेटना होगा।
  • इसके बाद साइट की तरफ करवट लेनी होगी और अपने दोनों पैरों को एक-दूसरे के ऊपर रखना होगा।
  • इसके बाद, आपको अपने लेग को साइट से ऊपर- नीचे करना होगा।
  • इस प्रक्रिया को कई बार दोहरा सकते हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज

PLank Exercises

रोजाना प्लैंक और अन्य कुछ एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। इससे कोर मसल्स मजबूत होंगी और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होगा। इसे 1 महीने तक रूटीन में शामिल करने से, आपको शरीर में ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कैसे करें

  • सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • शरीर को एक सीध में रखें।
  • हथेलियों और पैरों के पंजों पर दबाव डालें।
  • प्लैंक की मुद्रा में आएं।
  • शरीर को आपको एक सीध में रखना है।
  • शरीर को ऊपर उठाएं।
  • इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इसे आपको रोज 5 मिनट के लिए करना है।

साइड डंबल बेंड एक्सरसाइज

Side double band

साइड डंबल बेंड एक्सरसाइज से आप बैलिस्टिक मूवमेंट्स कर पाते हैं, जिससे स्ट्रेंथ, कार्डियो, फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग जुड़ी होती है। इस कारण आपकी मसल को मजबूती मिलती है और फैट बर्नकरके आप लीन शरीर पाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Walking Planks करते हुए भूल से भी ना करें ये गलतियां

कैसे करें

  • अपनी पीठ सीधी रखें और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें।
  • अपने दोनों हाथों में डंबल पकड़कर अपने कंधों को आराम दें।
  • धीरे-धीरे अपनी कमर को एक तरफ झुकाएं, 2-3 सेकंड के लिए झुकी हुई स्थिति में रहें और शुरुआती स्थिति में वापस आ जाएं।
  • फिर अपनी कमर को दूसरी तरफ झुकाएं।
  • दोनों तरफ से 15 दोरहाया जा सकता है।

नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इसे करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, इस योग के फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP