herzindagi
tips for underarms fat

अंडरआर्म्‍स की लटकती चर्बी को कम करती हैं ये 3 एक्‍सरसाइज, 1 महीने में दिखता है असर

अंडरआर्म्‍स की लटकती चर्बी से परेशान महिलाएं रोजाना इन 3 एक्‍सरसाइज को करेगी तो उनको 1 महीने में ही चर्बी कम होती दिखाई देगी। 
Editorial
Updated:- 2021-06-30, 17:52 IST

महिलाएं शरीर के कई अंगों में जमा फैट से परेशान होती हैं। किसी को पेट की चर्बी परेशान करती हैं तो किसी को पीठ पर साड़ी पहनते समय ब्रा फैट नजर आता है। लेकिन महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब अंडरआर्म्स पर चर्बी बाहर की ओर लटकने लगती है। इसके चलते ब्लाउज़ की फिटिंग अच्छे से नहीं आती है और ना ही वह अपनी पसंद की वेस्टर्न ड्रेस पहन पाती हैं। ऐसे में महिलाएं अंडरआर्म्स के फैट को कम करने के उपायों की खोज में रहती हैं।

अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं जो अंडरआर्म्‍स के लटकती चर्बी को कम करने के उपाय खोज रही हैं, तो आपको कुछ एक्‍सरसाइज को रोजाना करना चाहिए। जी हां लटकती चर्बी को कम करने का सबसे अच्‍छा तरीका रोजाना एक्‍सरसाइज करना है। इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट की बताई एक्‍सरसाइज की मदद से आप बिना जिम जाएं और दिन में सिर्फ 10 मिनट का समय निकालकर इन आसान एक्सरसाइज को करके अंडरआर्म्स की लटकती चर्बी कम कर सकती हैं। इन एक्‍सरसाइज की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इनके बारे में हमें फिटनेस एक्‍सपर्ट टीना चौघरी जी बता रही हैं और यह इतनी असरदार है कि आपको 1 महीने में फर्क महसूस होने लगेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Nutritionistteena (@nutritionistteena)

ओवरहेड डम्‍बल ट्राइसेप्‍स

overhead dumbell tricep inside

इस एक्‍सरसाइज को करने से ट्राइसेप्‍स की मसल्‍स टोन होती है और वह हिस्‍सा काफी टाइट होता है। जब मसल्‍स टोन होती है और बनती है तब फैट अपने आप कम होता है।

इसे जरूर पढ़ें:बाजुओं के फैट को छूमंतर कर देंगे ये 5 योगासन, महिलाएं रोजाना 10 मिनट करें

करने का तरीका

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए आप सीधी बैठ जाएं।
  • फिर अपने हाथों को सीधा ऊपर की ओर कर लें।
  • अब दोनों हाथों में एक डंबल पकड़ लें।
  • फिर अपने हाथों को मोड़कर इसे सवाईकल एरिया यानी गर्दन के पास लेकर आएं।
  • अब अपने हाथों को सीधा कर लें।
  • आपको बिल्‍कुल वैसे ही करना है जैसे हम नारा लगाते हुए हाथों को ऊपर और नीचे करते हैं।

एक्सटेंशन इंचवोर्म

inworm inside

यह एक्‍सरसाइज हाथों की मजबूती और टोनिंग के लिए बहुत अच्‍छी होती है। अगर आप इस एक्‍सरसाइज को लंबे समय तक करेगी तो सिर्फ अंडरआर्म्‍स का ही नहीं बल्कि पूरे आर्म्‍स का फैट तेजी से कमहोगा।

करने का तरीका

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले खड़ी हो जाएं।
  • नीचे झुककर क्रॉल करते हुए आगे बढ़ते हुए प्‍लैंक बनाएं।
  • फिर वापस आकर खड़ी हो जाएं।

एल्‍बो टू प्‍लैंक

elbow to plank inside

बाकी दो एक्‍सरसाइज की तरह, यह एक्‍सरसाइज भी अंडरआर्म्‍स की लटकती चर्बी को कम करने में आपकी बहुत मदद करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:इन चार आसान एक्सरसाइज़ से कम करें अपनी 'अंडरआर्म्स का फैट'

करने का तरीका

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए आपको फुल प्‍लैंक बनाना है।
  • इसमें आपको नीचे की तरफ देखकर प्‍लैंक बनाना है।
  • इसके साथ एक और एक्‍सरसाइज जोड़नी होती है।
  • ऐसा करने के लिए आपको बॉडी को पोजीशन ऐसी रखनी होगी जैसे हाथ को सीधा खड़ा न करके आधा हाथ कोहनी के सहारे खड़ा करना है।
  • फिर हाथों को ऊपर और नीचे करना है।
  • आपको एक बार आपको फुल प्‍लैंक करना है और फिर कोहनी पर प्‍लैंक करना होगा।
  • इस एक्‍सरसाइज को आपको कम से कम 10 बार करना होगा।

इन सभी एक्‍सरसाइज को आपको कम से कम 10 से 15 बार करना होगा। डंबल वाली एक्‍सरसाइज को 15 के सेट्स में 3 बार करना चाहिए। बाकी दो एक्‍सरसाइज को अगर आप शुरुआत में 10 बार भी करती हैं, तो आपको 10 से 12 दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा। 1 महीने में तो आपको पूरी तरह से बदलाव महसूस होगा। आर्टिकल में ऊपर दिए एक्‍सपर्ट के इंस्‍टाग्राम वीडियो को देखकर आप आसानी से इन एक्‍सरसाइज को कर सकती हैं।फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।