अक्सर आपके साथ ऐसा होता है कि आप hardcore exercise करने के बावजूद भी result gain नहीं कर पातीं हैं। इसके पीछे कई वजह होतीं हैं, जिनमें आपकी exercise से लेकर आपकी diet और nutrition जैसी वजहें भी होती हैं। लेकिन आज हम exercise की बात करेंगे। जी हां, कई ऐसी exercises हैं, जिन पर आपका ध्यान नहीं जाता है। Plank exercise भी उनमें से एक है। जो जितनी ही simple है उतने ही अच्छे result भी देती है।
क्या आपने कभी इस exercise को try किया है..? शायद किया भी हो और नहीं भी। Plank एक ऐसी exercise है जिसे कई तरीकों से किया जाता है। ये ना सिर्फ आपकी body के balance को सुधारती है, बल्कि ये आपकी body की stability को भी ठीक करती है। यहां तक की ये आपकी abs muscles को भी strong करती है।
ये आपकी core muscles की बहुत ही अच्छे से conditioning करती है। जिससे आपकी hips(glutes) और hamstring के postureको भी ठीक करती है। अक्सर कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनकी body का posture ठीक नहीं होता। जिसमें कई महिलाओं की back आगे की तरफ झुकी होती है। Plank exercise को कई तरीकों से किया जा सकता है। इसके हर variation के अलग-अलग फायदे हैं। यहां तक की ये आपकी body के अलग-अलग हिस्सों पर काम करती है।
इसे जरूर पढ़ें: Sunflower seeds से रखिये अपने दिल और सेहत को जंवा-जंवा
Belly को करती है toned
Image Courtesy: annawood.co.za
कई बार आपका upper belly से लेकर lower belly बाहर आ जाता है। जिसकी वजह से आप publically थोड़ा odd feel करतीं हैं। अगर आप plank exercise को करतीं हैं तो ये आपके belly को tone करती है। ये आपकी inner belly की muscles को काफी अच्छे से strengthen करती है।
इसे करने से आपका rectus abdominal और आपका transverse abdominal tight होता है। अगर आप भी एक flat belly की चाह रखतीं हैं तो आपको इस exercise को जरूर करना चाहिये। आपको बता दें कि एक flat belly के लिये आपकी body में लगभग 9% fat होना चाहिये।
इसे जरूर पढ़ें:आड़ी-तिरछी कमर और ऊंचे-नीचे hips ने बिगाड़ दी है आपकी shape, तो कीजिये ये exercises
Body को बनाती है flexible
Plank exercise ना सिर्फ आपकी body की strength बढ़ाती है बल्कि ये आपकी body की flexibility भी बढ़ाता है। जिससे आपकी body और ज्यादा लचीली बनती है। ये exercise आपकी posterior muscle को अच्छे से target करती है। यहां तक की ये आपके कंधों से लेकर आपके shoulder blades को और ज्यादा expand और स्ट्रैच करती है। इसके साथ ही ये आपकी hamstring muscle के बिगड़े हुऐ posture को भी ठीक करती है।
इसे जरूर पढ़ें:आपकी गलत stretching exercise पहुंचा सकती है आपको bed पर
आपने अक्सर notice किया होगा कई महिलायों की hamstring muscle में एक arch बना हुआ होता है। वहीं अगर आप side plank करतीं हैं तो ये आपकी side body को भी अच्छे से stretch करती है। वहीं आपकी arms को strong करने के साथ-साथ आपकी neck और आपके head line के posture को improve करती है।
Posture और balance को करती है improve
Image Courtesy: spright.com
अगर आप plank exercise के फायदों के बारे में बात करेंगीं तो इसका सबसे बड़ा फायदा body balance और posture improvement होता है। महिलाओं के साथ उम्र के बढ़ने के साथ उनकी body का balance में कमी आने लगती है। इसके साथ ही उनका posture भी बिगड़ने लगता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है कि body की कुछ muscles का tight होना और कुछ का loose हो जाना। इसकी वजह से आपकी body में muscles का imbalance हो जाता है।
Recommended Video
जिसकी वजह से आपकी एक muscle ज्यादा active हो जाती है और दूसरी ज्यादा inactive हो जाता है। अगर आपको भी लगता है कि आपकी body का balance और posture बिगड़ चुका है। इसके लिये आपको side plank exercise करनी है। जिसमें आपको अपनी upper leg को ऊपर की तरफ hold करके रखना है। इसमे आपको अपनी chest और shoulders, neck, abs को correct तरीके से रखना है। अगर आप ये एक्सरसाइज करती हैं तो बहुत कम समय में आप अपने बढ़े हुए वजन को घटा सकती हैं और अपनी फिटनेस भी बरकरार रख सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों