जब बात मोटापे की होती है तब ज्यादातर लोग इसे बैली फैट से जोड़ कर देखते हैं। मगर, फैट शरीर के किसी भी हिस्से में जमा हो सकता है। वैसे शरीर के कुछ हिस्से होते हैं जहां पर फैट सबसे ज्यादा इकट्ठा होता है। यह जगह है पेट, कमर, हिप्स, पैर और हाथ। जिस तरह आप पेट का फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं उसी तरह आपको शरीर के अन्य स्थानों पर जमा फैट को दूर करने के लिए भी एक्सरसाइज करनी पड़ती है।
ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज हाथों के फैट को कम करने के लिए भी होती हैं। ये एक्सरसाइज 5 मिनट में आपके बाजुओं के फैट को छूमंतर कर देती हैं। अगर, आपके हाथों का फैट भी बढ़ा हुआ है तो आपको भी इन एक्सरसाइज को ट्राय करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Yoga Benefits: चक्की चलनासन घर पर ही करें और प्रेग्नेंसी का बढ़ा हुआ बैली फैट तेजी से घटाएं
इस एक्सरसाइज को खड़े होकर करना होगा। इसके लिए आपको सीधे खड़े होकर अपने हाथों को स्ट्रेच करना होगा। एक्सरसाइज के दौरान आपके हाथ स्ट्रेट होने चाहिए। अब धीरे-धीरे हाथों को गोल-गोल घुमाएं। आप किसी भी दिशा में अपने हाथों को घुमा सकती हैं। इस एक्सरसाइज में आपको 30 सैकेंड तक हाथों को रोटेट करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें:रोज-रोज की वही पुरानी crunches से नहीं हो रहा belly fat कम तो कीजिये ये exercises
इस एक्सरसाइज के लिए आपको सीधे खड़े होकर अपने हाथों को पंख की तरह फैलाना होगा। इसके बाद आपको 30 सैकेंड तक हाथों को स्ट्रेच करते हुए हवा में चिडि़यां जेसे पंख लहराती है वैसे ही आपको हाथों को लहराना होगा।
इस एक्सरसाइज के लिए आपको अपनी पीठ के बल बैठना होगा। इसके बाद पैरों को फैलाएं और हथों के बल जैसे पुशअप किए जाते हैं वैसा करें। यह एक्सरसाइज आसान नहीं है। मगर आप इसे करेंगी तो आपके हाथों का फैट छूमंतर हो जाएगा। इस एक्सरसाइज के दौरान आपको 30 सैकेंड तक एक पोजीशन में रहना होगा।
इस एक्सरसाइज के लिए आपको दोनों हाथों को ऐसे जोड़ना है जैसे आप पूजा करने के दौरान जोड़ती हैं। इसके बाद आपको अपने दोनों एलबोज को भी जोड़ना है। इसके बाद अपने हाथों को इसी मूद्रा में सीने से उपर की ओर उठाएं। इस पोज में 30 सैकेंड रहें और फिर से इसे दोबारा करें।
पुशअप्स के आपको जमीन पर पेट के बल लेटना होगा और हाथों की मदद से अपनी पूरी बॉडी का वेट उठाना होगा। यह एक्सरसाइज भी आसान नहीं होती है। मगर, यह न केवल हाथों के फैट को बल्कि पूरी बॉडी के अलग-अलग हिस्से में जमा फैट को बर्न (फैट को बर्न करने के टिप्स) करती है।
इस एक्सरसाइज को खड़े हो कर किया जाता है। इसके लिए आपको हाथों को स्ट्रेट करके खड़ा होना है और फिर उन्हें मोड़ कर चेस्ट तक लेकर आना है। आप दोनों हाथों में कोई हैवी ऑब्जेक्ट पकड़ कर भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इस पोजीशन में आपको लगभग 30 सैकेंड रहना होता हैं।
इस एक्सरसाइज को भी खड़े हो कर किया जा सकता है इसके लिए आपको खड़े होकर हाथों को स्ट्रेट करना है और फिर इसे कैंची की तरह एक के उपर एक करना है। इस क्रिया को कई बार दोहराएं।
इस कार्टून कैरेक्टर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। बस आपको इसी की तरह पोज में बना कर एक्सरसाइज करनी हैं। इस एक्सरसाइज के लिए आपाको जमीन पर पेट के बल लेटना होगा। पैरों और होथों को थोड़ा उपर उठाना होगा इस पोजीशन में आपको 30 सैकेंड रहना है।
इस सभी एक्सरसाइज से आपके हाथों में स्ट्रेच महसूस होगा। ऐसा हो तो समझ जाएं कि आपके हाथों का फैट बर्न करने के लिए यह बेस्ट एक्सरसाइज हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।