महिलाओं की अक्सर शिकायत होती है कि उनकी बाजुओं पर जल्दी फैट चढ़ जाता है। और उनका फिगर खराब हो जाता है। आजकल ये एक आम बात हो चली है। हर चौथी महिला लटकती बाजुओं से परेशान है। कई बार वो इसके चक्कर में डाइटिंग तक करती है। लेकिन हांसिल कुछ नहीं होता। शायद एक्सरसाइज में भी ऐसी कोई एक्सरसाइज ना बची हो जा आपने ना की हो। इसके बावजूद फैट की ये पोटली आपकी दोनों बाजुओं में लटकती रहती है।
जिसे बार-बार शीशे में देखकर आप अपना मूड खराब करतीं रहतीं हैं। कहीं ना कहीं ये आपको कोई भी एक्सरसाइज करने से डी मोटीवेट भी करतीं हैं।इसके पीछे कई कारण होते हैं। लटकती बाजुओं की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको उसके कारणों को थोड़ा समझना पड़ेगा। जब तक आप इसके असल कारणों का पता नहीं लगा लेतीं, तब तक आप इनसे छुटकारा किसी भी कीमत पर पा ही नहीं सकतीं।
इन जगहों पर होता है सबसे ज्यादा फैट इक्कट्ठा
Image Courtesy: parkavenuemedicalspa.com
महिलाओं की बॉडी में अगर फैट इक्कट्ठा होने की बात की जाये तो कई ऐसे हिस्से हैं जहां आसानी से उनकी बॉडी फैट को स्टोर करना शुरु कर देती है। इसमें सबसे पहले उनकी थाई और हिप्स पर फैट का इक्कट्ठा होना शुरु होता है। इसके बाद उनकी बाजुओं में फैट इक्कट्ठा होना शुरु होता है। और यहां पर फैट इतना ज्यादा इक्कट्ठा हो जाता है कि वो मस्लस से नीचे की तरफ लटकने लगता है। या यूं कहें कि फैट की एक मोटी लेयर बन जाती है। यही लेयर आपको लटकती बाजुओं के रूप में दिखाई देती है।
Read more: इन 4 फिटनेस ट्रेंड पर पूरा साल झूमें-नाचें और fit रहें
कौन-कौन की मसल्स की एक्सरसाइज से गायब होतीं हैं लटकती बाजुएं
आपको शायद ऐसा लगता होगा कि ये फैट सिर्फ आपकी ट्राईसेप में ही रहता है। लेकिन ऐसा सोचना गलत होगा। असल में ये फैट आपकी कई मसल्स पर इक्कट्ठा होता है। जिसमें बाईसेप से लेकर आपकी ट्राईसेप और शॉल्डर मसल्स होतीं हैं। इन तीनों मसल्स पर ही फैट की ये लेयर चढ़ती है। जो ज्यादा होने के बाद नीचे की तरफ लटकने लगती है। दूसरा बड़ी बात ये है कि आप इन तीनों ही मसल्स की एक्सरसाइज को करने से घबरातीं हैं।
Image Courtesy:brilliantnurse.com
कारण वही की कहीं लड़कों की तरह आपके बाईसेप ना बन जायें या फिर लड़कों की तरह आपके बड़े-बड़े कंधे ना निकल आयें। यहीं पर आकर आप एक ब्लंडर मिस्टेक करतीं हैं। आपकी बॉडी में जो-जो मसल्स सॉफ्ट होती है वो मसल्स अक्सर रिलेक्स होती है। यानिकी आप उसकी एक्सरसाइज शायद ही करतीं हों। लेकिन बड़ी वजह ये है कि आपके दिमाग में बैठे ये वहम आपको ये करने नहीं देते। जिसकी वजह से आपकी बॉडी का वो हिस्से में फैट जमा होने लगता है।
पहले बदलें दिमाग के वहम
अब आपके दिमाग में यही चल रहा होगा कि हमने आपकी इस समस्या का असली कारण तो बता दिया लेकिन उससे छुटकारा कैसे पाया जाये? ये नहीं बताया। तरीका बेहद ही आसान है। सबसे पहले आपने अपने दिमाग के उन सभी वहम को एक तरफ रखना होगा। उसके बाद अपनी इस लटकती हुई बाजुंओं को ध्यान में रखते हुऐ इनसे छुटकारा पाने की कसम खुद खानी होगी।
Read more: कहीं दिल का दौरा आपके किसी अपने की जान ना ले ले, बचाइये उसे CPR तकनीक से
ये एक्सरसाइज दिलायेंगी लटकतीं बाजुओं से छुटकारा
अगर एक बार आप मन में ये ठान लें कि आपको इन्हें कम करना है तो आप बस कुछ ही दिनों में इस फैट की लेयर को गुड बाय कह सकतीं हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं बस इन एक्सरसाइज को फॉलो करना होगा।
घर पर करें बैंच डिप्स
जिम में या फिर पार्क में आपने इस एक्सरसाइज को लोगों को करते हुऐ जरूर देखा होगा। ये एक्सरसाइज हमारी ट्राईसेप मसल्स के लिए होती है। इसका सीधा काम होता है आपकी ट्राईसेप की मसल्स को टारगेट कर उनकी स्ट्रेंथनिंग करना। यानिकी ये आपके उस पर्टिक्युलर हिस्से पर ही काम करती है। इसे करने का तरीका बेहद ही आसान है। आप इसे जिम और पार्क दोनों ही जगह पर कर सकतीं हैं। आपको इसे करते वक्त अपनी elbow को नब्बे डिग्री से ज्यादा बेंड नहीं करना है। आप इसके 20 रेपेटेशन और 4 सेट ले सकतीं हैं। ये एक्सरसाइज आपकी लटकती बाहों से fat की layer को burn कर देगी।
डंब्बल कर्ल देगा सेक्सी बाहें
आपके दिमाग में इस बात को लेकर अक्सर एक वहम रहता होगा कि अगर आप डंब्बल कर्ल करतीं हैं, तो आपके biceps बन जायेंगे। लेकिन आपका ये सोचना बिलकुल गलत होगा। महिलाएं जैनिटिकली इस्ट्रॉजैनिक होतीं हैं। इस हॉर्मोन की वजह से महिलाओं की बॉडी में लड़कों की तरह मसल्स नहीं बन सकती। इसलिये अगर आप ये एक्सरसाइज करतीं हैं तो आपका बाहों पर जमा fat जरूर burn होगा। इसके लिए आपको लाइट वेट पर रोजना 4 सेट करने हैं। आप इसके 20 और 15-15 सेट कर सकतीं हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों