Sun Mar 22, 2026 | Updated 03:07 AM IST HZ Awards 2026
image

Dark Underarms: डार्क अंडरआर्म्स से हैं परेशान, किचन में रखी इन 2 चीजों से दूर होगा कालापन; जानें आसान उपाय

डार्क अंडरआर्म्स की वजह से अक्सर महिलाएं स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं। इससे उसकी स्किन ही खराब नहीं होती है, बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके कालापन दूर करें।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 18:26 IST

चमकती और साफ-सुथरी त्वचा हम सभी को पसंद होती है। इसलिए हम अक्सर ऐसी चीजों को इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें लगाने से स्किन की डार्कनेस कम हो सके। खासकर अंडरआर्म्स की क्योंकि उसके कालेपन की वजह से हम स्लीवलेस कपड़ों को भी स्टाइल नहीं कर पाते हैं। साथ ही हमारा कॉन्फिडेंस भी लूज हो जाता है। इसलिए आप घर की किचन में रखी कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करके इस डार्कनेस को कम करें, जिसकी जानकारी हमारे साथ डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका क्लीनिक नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है। उन्होंने इस तरीके को शेयर किया है।

डार्क अंडरआर्म्स की डार्कनेस कम करने के लिए सामग्री

  • नींबू- 1
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच

2 - 2026-03-20T162259.015

अंडरआर्म्स की डार्कनेस कैसे करें कम?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लेना है।
  • इसमें नींबू को डीप करें।
  • फिर इसे अंडरआर्म्स पर रब करें 2 मिनट के लिए।
  • इसके बाद आपको इसे कुछ देर के लिए लगा रहने देना है।
  • फिर पानी से अंडरआर्म्स को साफ कर लेना है।
  • इसे लगाने के बाद इसमें किसी और चीज का इस्तेमाल न करें, ताकि आपके अंडरआर्म्स पर कोई परेशानी न हो।

1 - 2026-03-20T162300.537

यह भी पढ़ें- मैंने एक हफ्ता नींबू के साथ मिलाकर लगाई ये चीज, काले से गोरे हो गए अंडरआर्म्स; आप भी ट्राई करके देखें?

अंडरआर्म्स पर किसी भी चीज को लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान?

  • अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो ऐसे में आप नींबू का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
  • अगर आपके अंडरआर्म्स में पसीना ज्यादा आता है, तो इस जगह को ड्राई करके इसका इस्तेमाल करें, ताकि आपकी स्किन पर किसी तरह की कोई चिपचिपाहट महसूस न हो।
  • ज्यादा ऑयली स्किन है, तो ऐसे में आप आंवले की जगह पर टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि आपकी स्किन क्लीन नजर आए।

यह भी पढ़ें- काले और बदबूदार अंडरआर्म्स की समस्या होगी दूर, आजमाएं ये उपाय

अगर आपके भी अंडरआर्म्स काले हैं, तो इसकी डार्कनेस कम करने के लिए आप इन 2 चीजों का इस्तेमाल करें, ताकि आप कट स्लीव्स आउटफिट को वियर करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी वापस आ जाएगा। अगर आपको स्किन पर एलर्जी है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें। फिर किसी और चीज को स्किन पर अप्लाई करें। इससे आपको स्किन प्रॉब्लम भी नहीं होगी। साथ ही आपकी स्किन की डार्कनेस भी कम हो जाएगी।

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।