Sat Apr 11, 2026 | Updated 10:33 PM IST
how to get rid of black neck at home

Black Neck and Knees: रसोई की इन 3 चीजों में छिपा है काली गर्दन, कोहनी और घुटनों से छुटकारा पाने का राज

Black Neck and Knees: क्या आप भी अपनी काली गर्दन या कोहनी की वजह से स्लीवलेस ड्रेस या डीप-नेक टॉप पहनने से कतराती हैं और महंगे बॉडी स्क्रब और व्हाइटनिंग क्रीमों पर हजारों रुपये लुटाकर थक चुकी हैं? अब रुक जाइए, क्‍योंकि खूबसूरती का असली राज किसी ब्रांडेड प्रोडक्‍ट में नहीं, बल्कि रसोई के इन 3 मामूली डिब्बों में छिपा है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-22, 12:39 IST

Black Neck and Knees: अगर आप भी अपनी काली गर्दन, कोहनी या घुटनों के कारण अपने फेवरेट कपड़े नहीं पहन पा रही हैं, तो अब शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। अक्सर हम चेहरे को तो चमका लेते हैं, लेकिन शरीर के इन हिस्सों पर जमा जिद्दी कालापन हमारे पूरे लुक को खराब कर देता है। ऐसे में महंगे सैलून ट्रीटमेंट और केमिकल वाले लोशन पर हजारों रुपये खर्च करने के बजाय अपनी रसोई की ओर रुख करें। यहां आपकी खूबसूरती का एक ऐसा खजाना छिपा है जो रातों-रात नहीं, तो चंद दिनों में जादू जरूर दिखा सकता है। इसे नुस्‍खे के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्‍टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।

Dark-Knees-And-Elbows-Using-Kitchen-Ingredients

एक्‍सपर्ट का कहना है कि काली गर्दन, कोहनी और घुटने त्‍वचा को अनइनवन और ड्राई दिखाते हैं, लेकिन कई बार इसका इलाज मंहगे प्रोडक्‍ट्स में नहीं, बल्कि किचन में छिपा होता है। यह बेसन, दही और कॉफी से बना आसान घरेलू नुस्खा धीरे-धीरे डार्कनेस कम करने, डेड स्किन हटाने और त्वचा को साफ व निखरा बनाने में मदद करता है। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

कालापन दूर करने वाला पेस्‍ट की सामग्री

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही
  • 1 पैक (या 1 चम्मच) कॉफी

पेस्‍ट बनाने और लगाने का तरीका

  • तीनों चीजों को अच्‍छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को गर्दन, कोहनी और घुटनों पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट तक सूखने दें।
  • हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धोएं।
  • इसका हफ्ते में 2 बार रेगुलर इस्तेमाल करें।

gram flour paste for dark neck

क्यों असरदार है यह पेस्ट?

  • बेसन- बेसन नेचुरल क्लींजर है। यह त्वचा से गंदगी, एक्‍सट्रा ऑयल और जमी हुई डेड स्किन को हटाता है। रेगुलर इस्तेमाल से टैनिंग कम होती है और स्किन स्मूद व ब्राइट दिखने लगती है।
  • दही- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करता है और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को गहराई से पोषण देकर मुलायम और ग्लोइंग बनाता है।
  • कॉफी- कॉफी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और नेचुरल स्क्रब का काम करती है। यह डेड स्किन हटाकर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है और धीरे-धीरे काली व रफ स्किन को कम करती है।

alternative-besan

आपको एक बात का ध्‍यान रखना होगा कि नेचुरल उपायों में समय लगता है, लेकिन ये सुरक्षित और लंबे समय तक असर दिखाने वाले होते हैं। लगातार इस्‍तेमाल से त्वचा साफ, मुलायम और एक समान रंगत वाली दिखने लगेगी।

यहां भी पढ़ें: गर्दन के कालेपन को कम करने के लिए अपनाएं चावल के ये उपाय

यहां भी पढ़ें: शरीर के काले पड़े इन हिस्सों को गोरा बनाने के उपाय जानें

आप भी तीन चीजों से बने इस नुस्‍खे को आजमाएं और गर्दन, कोहनी और घुटनों का कालापन दूर भगाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।