Fri Apr 17, 2026 | Updated 07:15 PM IST
image

गर्दन के कालेपन से आप भी हैं परेशान? आजमाएं एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय

अगर आप भी गर्दन के कालेपन की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप कम खर्च में घर पर रहकर एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट एप्रूव्ड होम रेमेडी बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी काली गर्दन को गोरा बना सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 18:45 IST

अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए लड़कियां कई प्रयास करती हैं, लेकिन कुछ छोटी छोटी चीजें उनके लुक को ख़राब कर सकती हैं। चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ गर्दन पर जमा कालापन अक्सर आपकी पूरी पर्सनालिटी को ख़राब कर सकता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं गर्दन के कालेपन की वजह से परेशान रहती हैं। अगर आप भी गर्दन पर जमे कालेपन को कम करना चाहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास उपाय बताएंगे, जिसे आजमाकर आप कालेपन को कम कर सकती हैं।

गर्दन के कालेपन के लिए खास उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी गर्दन के कालेपन से परेशान हो गई हैं और बाजार के भी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर चुकी हैं, तो अब आप घर पर रहकर खास पेस्ट तैयार कर गर्दन की मसाज कर सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-03-02T174750.727

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री -

  • टमाटर का रस
  • नींबू का रस
  • हल्दी
  • शैम्पू

यह भी पढ़ें- क्या आपकी गर्दन पर काली लाइन और मस्से हैं? हो सकते हैं कई गंभीर बीमारियों के संकेत, ऐसे करें बचाव

पेस्ट बनाने का तरीका -

  • एक टमाटर को काटकर उसके अंदर का रस एक कटोरी में निकाल लें।
  • अब इस टमाटर के रस में थोड़ा नींबू का रस और हल्दी मिला दें।
  • दोनों को मिलाने के बाद आप इसमें थोड़ा माइल्ड शैम्पू मिक्स कर दें।
  • अब इन सभी सामग्री को तब तक फेंटे, जब तक की यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाएं।
  • पेस्ट गाढ़ा होने के बाद आप इसे अपनी गर्दन पर लगाएं।

    2 - 2026-03-02T174752.622

  • इसे लगभग 40 मिनट तक लगा रहने दें, उसके बाद हलके हाथों से मसाज करें।
  • गर्दन पर सर्कुलर मोशन से मसाज करते हुए धो लें।
  • आप इस पेस्ट का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती है।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है।
  • अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें फिर उपयोग में लें।

यह भी पढ़ें- Black Neck and Knees: रसोई की इन 3 चीजों में छिपा है काली गर्दन, कोहनी और घुटनों से छुटकारा पाने का राज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।