Sat Mar 21, 2026 | Updated 02:07 AM IST HZ Awards 2026
image

Home Remedies for Split Ends: बिना बाल कटवाए पाएं दोमुंहे बालों से छुटकारा, घर बैठे आजमाएं ये असरदार उपाय

Home Remedies for Split Ends: अगर आप भी अपने दोमुहें बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय बेस्ट हो सकता है, जिसे आजमाकर आप दोमुहें बालों को बिना कटाएं कम कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 22:35 IST

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपने बालों का भी बेहद ख्याल रखती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, लेकिन दोमुहें बालों की वजह से काफी परेशान हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर के जरिए ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक बेस्ट उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप बिना बाल कटवाए दो मुंहे बालों से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।

दोमुहें बालों के लिए खास उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप दोमुहे बालों को कम करना चाहती हैंऔर अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर एक खास पेस्ट तैयार कर बालों के नीचे वाले हिस्से पर लगाकर इन दोमुहें बालों को कम कर सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

1 - 2026-03-20T211027.126

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- Neem Powder Benefits: नीम पाउडर का ऐसे करें चेहरे के लिए इस्तेमाल, गर्मियों में मिलेगी स्किन प्रॉब्लम से राहत

पेस्ट बनाने का तरीका

  • इस खास बेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक साफ कटोरी में शिकाकाई पाउडर निकाल लें।
  • अब इसमें थोड़ा नीम के पत्तों का पाउडर मिक्स कर दें।
  • पाउडर में ऊपर से दही, आंवले का रस और टी ट्री आयल मिक्स कर दें।
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें, जब यह गाढ़ा हो जाए, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस पेस्ट को आप अपने बालों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं।

    2 - 2026-03-20T211024.760

  • थोड़ी देर इस पेस्ट को बालों पर लगा रहने दें।
  • उसके बाद दोनों हाथों से रगड़ते हुए इस पेस्ट को निकालें और हेयर वाश कर लें।
  • इस पेस्ट से आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- बालों में इन 5 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है शिकाकाई पाउडर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।