Neem Powder Benefits: नीम पाउडर का ऐसे करें चेहरे के लिए इस्तेमाल, गर्मियों में मिलेगी स्किन प्रॉब्लम से राहत

Neem Powder Benefits: अगर आप भी गर्मी के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से राहत पाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर इस खास नुस्खे को आजमा सकती हैं।
image

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसी होम रेमेडी के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल कर आप गर्मी के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट की क्या राय है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-07T225055.708

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्ष के मुताबिक गर्मी के मौसम में स्किन पर रैशेज, पिंपल्स और दाग धब्बे होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी इन सब स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास चीज का इस्तेमाल कर फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

होम मेड फेस पैक

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि होम मेड फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले नीम की पत्तियों को तोड़कर तेज धूप में सुखा लें, फिर इसे मिक्सर में पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर की मदद से आप आसानी से फेस पैक बना सकती हैं। नीम पाउडर से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में थोड़ा नीम पाउडर निकाल लें, फिर इसमें थोड़ा शहद, दही और मलाई डाल दें। अच्छी तरह इस मिश्रण को मिक्स करने के बाद आप इसमें चुटकी भर हल्दी मिक्स कर दें।

यह भी पढ़ें:Besan Face Pack: आप भी इस्तेमाल करती हैं बेसन से बना फेस पैक, तो इस एक चीज को जरूर करें शामिल

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-07T225100.754

अब इस मिश्रण को आप अपने चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगा कर रखें। उसके बाद अपने चेहरे की मसाज करते हुए फेस को धो लें। आपको चेहरे की मसाज हलके हाथों से करना है. ऐसा आप एक हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। इससे आपको काफी आराम देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP