herzindagi
shikshikakai powder d

बालों में इन 5 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है शिकाकाई पाउडर

बालों को हेल्दी बनाने के लिए शिकाकाई पाउडर एक नहीं बल्कि कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2021-10-05, 16:03 IST

शिकाकाई का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। लंबे घने और खूबसूरत बालों के लिए ज्यादातर महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, कई महिलाएं अपने बालों में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना पसंद नहीं करती और वो उसकी जगह ऑर्गैनिक चीजों पर अधिक भरोसा करती हैं। शिकाकाई उन ऑर्गैनिक चीजों में से एक है, जिसके इस्तेमाल से बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाया जा सकता है।

आपको बता दें कि दादी-नानी अक्सर शिकाकाई में अन्य नेचुरल चीजों को मिक्स हेयर वॉश करती थी। आज भी यह नुस्खा काफी प्रचलित हैं। शिकाकाई बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। हजारों सालों से बालों की देखभाल के लिए महिलाएं शिकाकाई को उपयोग कर रही हैं। वहीं बालों में शिकाकाई को एक नहीं बल्कि कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

शिकाकाई से बनाएं हर्बल शैंपू

Shikkai powder

शिकाकाई पाउडर की जगह आप साबुत भी लें सकती हैं। अगर आपके पास पाउडर है तो उसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन पानी गर्म कर लें। अब एक बर्तन में एक चम्मच शिकाकाई पाउडर, आंवला पाउडर और रीठा पाउडर को गर्म पानी की मदद से मिक्स कर दें। इसे मिक्स करने के बाद रातभर के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। अगर आपके बाल सफेद हैं, तो इसमें लोहे का एक टुकड़ा डिप कर दें। अब अगले दिन सुबह इसे अपने बालों पर अप्लाई करें और फिर 2 घंटे बाद नॉर्मल पानी से रिंस कर लें। रिंस करते वक्त अपने उंगलियों से स्कैल्प को अच्छी तरह मसाज करते हुए वॉश करें।

इसे भी पढ़ें:अगर इस्तेमाल कर रही हैं केमिकल पील तो इन बातों का रखें ख्याल

शिकाकाई से बनाएं हेयर पैक

shikakai powder at home

शिकाकाई से आप हेयर पैक बनाया जा सकता है। अगर आपके स्कैल्प ऑयली है तो शिकाकाई हेयर पैक अप्लाई करें। इसके लिए 1 चम्मच शिकाकाई, आंवला पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल मिक्स कर दें। आप चाहें तो एलोवेरा जेल की जगह दही भी मिक्स कर सकती हैं। अब इसे अपने बालों पर अप्लाई करें और 45 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। शिकाकाई से आप अलग-अलग तरीके से हेयर पैक भी बना सकते हैं, लेकिन इसमें उन्हीं इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करें जो आपके बालों के लिए उपयुक्त है।

शिकाकाई तेल बनाएं

shikakai for oil

शिकाकाई पाउडर से आप तेल बनाकर भी बालों में अप्लाई कर सकती हैं। शिकाकाई तेल बनाने के लिए जैतून का तेल, बादाम का तेल और नारियल का तेल को मिक्स कर दें। अब इसमें 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर मिक्स कर दें। आप चाहें तो विटामिन ई का एक कैप्सूल भी मिक्स कर सकती हैं। अब तेल को कम आंच पर गर्म कर लें और उसे 5 से 6 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ध्यान रखें कि तेल को उबालना नहीं है। गर्म करने बाद इसे छान लें और इससे बालों को अच्छी तरह मसाज करें।

शिकाकाई कंडीशनर लगाएं

shikakai powder and conditioner

कुछ महिलाएं शिकाकाई कंडीशनर बनाते वक्त कई सारी चीजों का इस्तेमाल करती हैं, जो हेयर पैक की तरह हो जाता है। आप कंडीशनर बनाने के लिए सिर्फ दो चीजों का इस्तेमाल करें। नारियल तेल और शिकाकाई पाउडर, अब कंडीशनर बनाने के लिए पानी को गर्म करें और उसमें दोनों ही चीजों को मिक्स कर दें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर पानी को छान लें और फिर बालों पर अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें:स्किन और बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें सरसों का तेल?

शिकाकाई हेयर मास्क बनाएं

हेयर मास्क बनाने जा रही हैं शिकाकाई के साथ अंडे या फिर केले को इस्तेमाल करें। इसके साथ विटामिन ई का एक कैप्सूल भी मिक्स कर दें। अधिक चीजों को मिक्स ना करें, इससे बालों पर असर भी पड़ सकता है। अब इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं और 45 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को अप्लाई किया जा सकता है।

शिकाकाई पाउडर का इस्तेमाल आप भी अपने बालों में कर सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।