
अक्सर हमारा ध्यान चेहरे की चमक बढ़ाने में होता है, लेकिन हमारी गर्दन ऐसे ही रह जाती है। ऐसे में धीरे-धीरे गर्दन गंदी और पसीने से भिगी हो जाती है, जिसे डार्क नेक कहते हैं। यह समस्या न केवल आपकी खूबसूरती को कम करती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती है। कई बार लोग गर्दन के कालेपन के कारण अपने मनपसंद गहरे गले के कपड़े या स्टाइलिश ज्वेलरी पहनने से कतराते हैं, लेकिन इस जिद्दी मैल को हटाने के लिए आपको किसी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में मौजूद आलू का एक टुकड़ा इस समस्या का रामबाण समाधान है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्दन पर क्यों जम जाता है कालापन और इसे कैसे दूर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
नहाते समय हम अक्सर गर्दन के पिछले हिस्से को ठीक से साफ नहीं कर पाते, जिससे मृत कोशिकाएं जमा होने लगती हैं।

चेहरे की तरह गर्दन पर सनस्क्रीन न लगाने से यूवी किरणें मेलेनिन को बढ़ा देती हैं, जिससे त्वचा काली पड़ जाती है। इससे अलग ज्यादा पसीना आना और कपड़ों के कॉलर या भारी चैन का त्वचा से लगातार रगड़ खाना भी कालेपन की वजह बनता है।
इसे भी पढ़ें - Cracked Heels Remedies: फटी एड़ियों के कारण छुपाने पड़ते हैं पैर? मोमबत्ती और इस तेल का बनाएं पेस्ट, एक रात में मखमली हो जाएगी स्किन
कई बार वजन बढ़ने या इंसुलिन की मात्रा में असंतुलन की वजह से भी गर्दन काली हो जाती है, जिसे 'एकांथोसिस निगरिकन्स' कहते हैं।

नोट - अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले कान के पीछे थोड़ा सा रस लगाकर चेक कर लें कि कहीं जलन तो नहीं हो रही।
इसे भी पढ़ें - Homemade Oil: पतले बाल हो सकते हैं घने, घर पर सिर्फ 20 रुपये में बनाएं यह स्पेशल तेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।