
बदलते तापमान में न केवल फटी एड़ियां न केवल देखने में खराब लगती हैं, बल्कि कई बार इनमें इतना दर्द और खून आने लगता है कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। अक्सर हम चेहरे की खूबसूरती पर तो घंटों खर्च करते हैं, लेकिन अपने पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी फटी एड़ियों की वजह से मोजे या सैंडल के पीछे पैर छुपाते हैं, तो अब महंगे फुट-क्रीम छोड़िए। पुराने समय से चला आ रहा मोमबत्ती और नारियल तेल का यह नुस्खा एक ही रात में आपकी एड़ियों को सही कर सकता है। जी हां, ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एड़ियां फटने के पीछे क्या है कारण और कैसे करें इसे ठीक? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पैरों के तलवों में तेल वाली ग्रंथियां नहीं पाई जाती है, इसलिए यहां की त्वचा जल्दी रुखी हो जाती है।
धूल-मिट्टी में रहने से त्वचा सख्त हो जाती है और दरारें पड़ने लगती हैं।

बहुत टाइट या पीछे से खुले सैंडल पहनने से भी एड़ियों पर दबाव पड़ता है, जिससे वे फटने लगती हैं।
शरीर में कैल्शियम या विटामिन-ई की कमी भी फटी एड़ियों का एक बड़ा संकेत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - फटी एड़ियों के कारण बनता है आपका हर किसी के बीच में मजाक तो यूज़ करें एस्पिरिन की गोलियां
आप एक साधारण सफेद मोमबत्ती और 3-4 चम्मच शुद्ध नारियल का तेल लें। अब आप मोमबत्ती को कद्दूकस कर लें या छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसमें से धागा निकाल दें। एक कटोरी में नारियल तेल और मोम के टुकड़े डालें। इसे धीमी आंच पर या डबल बॉयलर यानि गर्म पानी के ऊपर कटोरी रखकर पिघलाएं। जब यह मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसे अपनी साफ की हुई एड़ियों पर लगाएं। दरारों के अंदर इसे अच्छी तरह भरें। पेस्ट लगाने के बाद सूती मोजे पहन लें और सो जाएं। सुबह उठकर पैरों को गुनगुने पानी से धो लें।

नोट - मोम बहुत जल्दी गर्म होता है, इसलिए इसे त्वचा पर लगाने से पहले उंगली से चेक कर लें कि यह जल तो नहीं रहा। साथ ही हमेशा सादी सफेद मोमबत्ती का ही प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें - Pedicure At Home: इन 5 स्टेप्स में घर पर करें पेडिक्योर, फटी एड़ियों और कालेपन से मिलेगा छुटकारा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।