-1772106767747.webp)
अक्सर पसीने के कारण या डेड स्किन सेल्स के चलते हमारे अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। इससे अलग टाइट कपड़े पहनना या हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल करना भी हमारे अंडरआर्म्स की त्वचा को काला बना देता है। यह समस्या केवल हमारे लुक को खराब कर सकती है बल्कि स्लीवलेस कपड़े पहनते समय हम असह भी महसूस करते हैं। बता दें, बाजार में मौजूद कई महंगी क्रीम और लोशन इस कालेपन को दूर करने का दवा तो जरूर करते हैं, लेकिन उनके मौजूद केमिकल्स त्वचा को और भी ज्यादा सेंसिटिव बना देते हैं। ऐसे में घर पर मौजूद प्राकृतिक चीज जैसे नींबू और साधारण सफेद टूथपेस्ट का पेस्ट एक बेहद असरदार और सस्ता उपाय है। नींबू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट और टूथपेस्ट की सफाई करने वाली शक्ति मिलकर कालेपन को साफ करती है। यह हमारा अपनाया हुआ तरीका है।
मैं गरिमा गुप्ता और मेरे पति प्रांकुर गुप्ता, हम पिछले एक हफ्ते से इस नुस्खे को अपना रहे हैं। इस नुस्खे के चलते न केवल अंडरआर्म्स के कालेपन से राहत मिली बल्कि धीरे-धीरे त्वचा भी साफ नजर आ रही है। हालांकि, सबकी स्किन अलग होती है, लेकिन यह हमारा अपनाया हुआ नुस्खा है, जो शायद आपके काम आ सकता है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

नींबू के अंदर विटामिन सी पाया जाता है, जो न केवल स्किन को लाइटिंग करने का काम करता है बल्कि यह त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस रखता है।
इसे भी पढ़ें - काले और बदबूदार अंडरआर्म्स की समस्या होगी दूर, आजमाएं ये उपाय
वहीं ये त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करने में उपयोगी है। इसके अलावा टूथपेस्ट में मौजूद गुण पसीने की दुर्गंध को कम करते हैं। साथ ही यदि एक हफ्ते तक लगातार इसका इस्तेमाल करें तो त्वचा का रंग भी साफ हो सकता है।
सबसे पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आप कोहनी के पीछे जरूर करें क्योंकि कुछ लोगों की त्वचा नींबू के एसिड के प्रति सेंसिटिव हो सकती है। अगर अंडरआर्म्स पर रेजर का कट या घाव है तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। नींबू लगाने के तुरंत बाद धूप में ना निकालें वरना तो त्वचा लाल हो सकती है।

जैसा कि हमने पहले भी बताया सबकी स्किन अलग होती है। ऐसे में आप डायरेक्ट इसका इस्तेमाल न करें। सबसे पहले हल्का सा इस्तेमाल करें। अगर स्किन पर किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उसका इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें - पसीने की वजह से काले पड़ गए हैं अंडरआर्म्स? इन आसान घरेलू उपायों से करें साफ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।