सोनम कपूर और आनंद अहूजा सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। पंजाबी रीति-रिवाज़ से दोनों ने शादी की है। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने सबसे पहले एक दूसरे को वरमाला पहनायी फिर आनंद कारज की रस्म अदा हुई और फिर आनंद ने सोनम के गले में मंगलसूत्र पहनाकर उनकी मांग में सिंदूर भरा।
सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने इस पल के लिए कई सालों से इंतज़ार किया है। अनिल कपूर की लाडली बेटी की डोली बिदा होगी। सोनम कपूर भले ही परायी हो गई हों लेकिन अपनी वेडिंग के बाद सोनम कपूर वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में बिज़ी होने वाली है। सोनम कपूर ने अपनी शादी की हर रस्म को पूरा इन्जॉय किया। शादी का हर फंक्शन सोनम और आनंद ने एक साथ ही अटेंड किया है।
Read more: सोनम कपूर की शादी के अंदर की हर लेटेस्ट खबर जानिए और वीडियो देखिये
हर दुल्हा दुल्हन की तरह सोनम कपूर ने भी अपने पति आनंद अहूजा के साथ शादी वाला फोटोशूट करवाया। दोनों की तस्वीर देखकर सब यही कह रहे हैं कि सोनम कपूर ने अपने लिए बेस्ट पार्टनर चुना है। सोनम कपूर को मंडप पर ले जाने के बाद अर्जुन कपूर और रनवीर सिंह ने उनकी फिल्म के गाने भी सब मेहमानों के सामने गाए
Read more: सोनम कपूर बनीं बिज़नेसमैन आनंद आहूजा की पत्नी, ये 7 एक्ट्रेसेज़ भी बन चुकी हैं बिज़नेसमैन की दुल्हन
अपनी बहन की शादी के खास मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने बेस्ट फ्रेंड रनवीर सिंह के साथ सोनम कपूर की फिल्म का मसक्कली गाना भी गाया।
सोनम कपूर और आनंद अहूजा दोनों ने एक दूसरे को गुलाब के फूलों से बनी वरमाला पहनायी। वरमाला की डोली मोतियों से बनी थी। दुल्हा-दुल्हन कैसी वरमाला पहनते हैं ये बात तो सब जानना चाहते हैं। खासकर दुल्हा और दुल्हन जब सेलिब्रिटि हों तो फिर उनके फैंस तो उनकी शादी के बारे में सब जानना चाहते हैं।
Read more: शादी के बाद नहीं मना पाएंगी सोनम कपूर हनीमून, जाएंगी Cannes Film Festival अटेंड करने
सोनम कपूर ने हिंदू रीति-रिवाज़ में जिस तरह से मंगलसूत्र पहनाकर शादी की जाती है वो रस्म भी पूरी की। हालांकि आनंद कारद के रस्म में मंगलसूत्र पहनाने का रिवाज़ नहीं होता लेकिन सोनम कपूर को उनके पति आनंद अहूजा ने मंगलसूत्र भी पहनाया। दुल्हन के लिबास में सजी सोनम कपूर मंगलसूत्र पहनते समय शर्मा रही थी।
Read more: पिया के संग सात फेरे लेने के लिए दुल्हन के लिबास में सजीं सोनम कपूर
सोनम कपूर और आनंद अहूजा अपनी शादी की रस्म अदा करने के लिए एक साथ बैठे हैं। आनंद के गले में सोनम कपूर की पल्ले के साथ पल्ला बांध कर उनके गले में डाला गया था। इसे गठबंधन कहते हैं।
सोनम कपूर की बहन रिआ कपूर आनंद कारज के समय उनके साथ ही थी। शादी की हर रस्म के दौरान रिआ हमेशा ही अपनी बहन के साथ रही और शादी की सारी तैयारियों में उन्होंने सोनम कपूर की साथ दिया। शादी के बाद अब सोनम कपूर अपने फैंस को किस तरह से विश करने वाली हैं इसका इंतज़ार उनका हर फैन कर रहा है। दिन में शादी के बाद सोनम कपूर की शादी की रिसेप्शन रात को मुम्बई के फाइव स्टार होटल में होने वाली है।
Read more: धूमधड़ाके के साथ हुआ सोनम कपूर की प्री-मेहंदी का फंक्शन, देखें तस्वीरें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।