herzindagi
sonam kapoor has a busy schedule post marriage no honeymoon main

शादी के बाद नहीं मना पाएंगी सोनम कपूर हनीमून, जाएंगी Cannes Film Festival अटेंड करने

सोनम कपूर का शेड्यूल काफी बिज़ी है जिसके कारण वह शादी के बाद अपने हनीमून पर नहीं जा पाएंगी। शादी के बाद उन्हें अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करना है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-08, 16:36 IST

जिस दिन का इंतजार था वह अब आ चुका है। सोनम कपूर की शादी की सारी तैयारियां हो चुकी है। कुछ ही देर में सोनम और आनंद आहूजा शादी के बंदन में बंध जाएंगे। इस जोड़े की शादी आज दिन में सोनम की आंटी के बंगले में होगी जो मुंबई में है। इस बंगले तक पहुंचने के लिए सोनम सुबह नौ बजे ही अपने घर से निकल चुकी हैं। यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। 

होटल लीला में होगा रिसेप्शन

शादी के बाद कपूर और आहूजा फैमिली ने मुंबई के 'द लीला होटल' में ग्रैंड रिसेप्शन रखा है। यहां मेहमान वेस्टर्न ड्रेस में नजर आएंगे। दरअसल वेडिंग डे की ड्रेस थीम ट्रेडिशनल है और रिसेप्शन डे की ड्रेस थीम वेस्टर्न है। 

नहीं मनाने जा पाएंगी हनीमून

sonam kapoor has a busy schedule post marriage no honeymoon inside

बहुत दिन से एक-दूसरे को डेट कर रहा है यह जोड़ा शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाएगा। ऐसा सोनम के बिज़ी शेड्यूल के कारण होने वाला है। सोनम शादी के बाद काफी बिज़ी रहने वाली हैं जिसके कारण शादी के बाद उनके लिए हनीमून पर जाना नामूमकिन होगा। गौरतलब है कि 1 जून 2018 को सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और साक्षी तहलानी की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज होने वाली है। जिसके लिए उन्हें प्रमोशन इवेंट्स पर जाना होगा। इसी कारण शादी के बाद वह हनीमून पर प्रमोशन इवेंट पर जाएंगी। 

Read More: सोनम कपूर को नहीं पसंद लिव-इन-रिलेशनशिप, अगर आप को है, तो जाने कुछ जरूरी बातें

उससे पहले जाएंगी Cannes

sonam kapoor has a busy schedule post marriage no honeymoon in side

फिल्म के प्रमोशन इवेंट से पहले सोनम फ्रांस जाएंगी।  8 मई की दोपहर को शादी के बाद सोनम इस साल का Cannes Film Festival अंटेंड करने प्रांस जाएंगी। जहां वे 14 और 15 मई को रेड कार्पेट पर अपनी चलेंगी। ऐसे में  हर कोई कयास लगा रहा था कि आनंद भी उनके साथ फ्रांस जाएंगे। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनम कपूर अकेले फ्रांस जाएंगी। 

Read More: होने वाले पति ने सोनम कपूर को सोशल मीडिया से दूर रहने की दी हिदायत

अक्टूबर-नवंबर में जाएंगी हनीमून पर

Cannes Film Festival के बाद उन्हें अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग करनी है। उसके बाद वे 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग शुरू करेंगी। अगस्त में भी वह दक्षिण के स्टार Dulquer Salmaan के साथ 'द ज़ोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू करेंगी। इन सारे शूटिंग्स के बाद ही वह अक्टूबर-नवंबर में हनीमून पर जा पाएंगी। 

गुड! तब तक के लिए सोनम और आनंद को शादी की बहुत सारी बधाईयां। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।