herzindagi
sonam kapoor  bridal look look anand

पिया के संग सात फेरे लेने के लिए दुल्हन के लिबास में सजीं सोनम कपूर

अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर अपने पिया आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हो गई हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-08, 19:56 IST

अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर अपने पिया आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हो गई हैं। आज वो दिन आ ही गया जब सोनम कपूर अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड की दुल्हन बनेंगी। शादी के लिए पूरा कपूर परिवार सोनम की आंटी की हवेली पर पहुंच चुका है। सोनम और आनंद आहूजा की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। शादी सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक चलेगी। 

 

08.05.18 ❤️ #everydayphenomenal

A post shared by Anaita Adajania (@anaitashroffadajania) onMay 7, 2018 at 11:28pm PDT

 

सोशल मीडिया पर सिर्फ सोनम कपूर की तस्वीरें ही छाई हुई हैं। उनकी टीम ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है।

 

बेहद ही खूबसूरत फूलों के साथ वेडिंग लोकेशन को सजाया गया है।

 

वेन्यू पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, स्वरा भास्कर और करण जौहर पहुंच चुके हैं। शादी के लिए सोनम के पिता अनिल कपूर, कजिन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर पहुंच चुके हैं। वहीं दूल्हेराजा आनंद आहूजा का पहला लुक भी सामने आ गया है। पिंक कलर के घाघरा चोली में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैकलीन ने फेमस फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना हुआ है।

Sonam kapoor wedding  venue inside

सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं, आखिरकार उनकी सबसे लाडली बेटी की शादी के जश्न का मौका है।

Read more: सोनम कपूर की शादी के अंदर की हर लेटेस्ट खबर जानिए और वीडियो देखिये

Sonam kapoor wedding venue inside

वहीं अर्जुन ब्लू कलर की शेरवानी पहन पहुंचे हैं। वेन्यू पर अनिल कपूर की एंट्री हो चुकी है और वो किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे। इस ग्रांड पंजाबी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा जाएगा। 

arjun kapoor sonam kapoor wedding

सोनम कपूर की शादी की हर रस्म में अर्जुन कपूर सबसे आगे नजर आए हैं। साथ में उनकी बहन अंशुला कपूर भी नजर आ रही हैं। अंशुला कपूर ने फेमस बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा  पहना है।

Read more: ये तस्वीरें करती हैं बयां सोनम कपूर और आंनद आहूजा की लव स्टोरी

Sonam kapoor wedding  venue inside

करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों ही अपने बेटे तैमूर के साथ बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। साथ में करिश्मा कपूर भी काफी आकर्षित नजर आ रही हैं। ये पूरी फैमली सोनम कपूर की शादी में पहुंची है। करिश्मा कपूर ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है।

Read more: सोनम के दिल के बहुत करीब हैं ये दो जगह, जहां आनंद के साथ उन्होंने बिताए हैं खूबसूरत पल

Sonam kapoor wedding venue inside

शादी में पिता बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पहुंच चुकी हैं। दोनों ही बहनें बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का स्टाइल उनकी मां श्रीदेवी से काफी मिलता-जुलता है। 

Read more: सोनम कपूर की शादी से लेकर मेहंदी की रस्म है खास, भाई हर्षवर्धन देंगे यह खास तोहफा

jhanvi khushi sonam kapoor wedding

सोनम कपूर की शादी की हर रस्म में स्वरा भास्कर सबसे आगे नजर आई हैं। स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर को बधाई देते हुए एक पोस्ट भी शेयर की है। 

swara bhaskar sonam kapoor wedding

फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे हर्षवर्धन कपूर से जब बहन की शादी में गिफ्ट के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी कंगाल हैं। उन्होंने आगे बात को मजाक में कहा, “जिस तरह की फिल्में मैं कर रहा हूं, उनमें मुझे ज्यादा फीस नहीं मिल रही है। इसलिए मैं सिर्फ अपनी बहन को ढेर सारा प्यार ही दे सकता हूं।“ 

इस फोटो में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन करण जौहर के साथ नजर आ रहे हैं। 

karan sonam kapoor wedding

सोनम कपूर के चाचा-चाची भी बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। संजय कपूर और उनकी वाइफ महीप कपूर बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई हैं।

sanjay kapoor sonam kapoor wedding

सोनम कपूर की शादी में रानी मुखर्जी पहुंच गई हैं। 

rani sonam kapoor wedding

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन भी सोनम कपूर की शादी में शामिल हुए हैं और साथ में उनकी बेटी स्वता बच्चन नंदा भी नजर आ रही हैं।

sonam kapoor wedding inside

आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ सोनम कपूर की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

aamir khan sonam kapoor wedding

 

वैसे आपको यहां बता दें कि सोनम कपूर शादी के बाद आंनद आहूजा को एक स्पेशल गिफ्ट देने वाली हैं। दरअसल यह गिफ्ट और कुछ नहीं बल्की सोनम कपूर द्वारा लिखी गई कविता है। सोनम कपूर ने एक इवेंट में कहा था, “वैसे तो मैंने कई कविताएं लिखी हैं, लेकिन एक ऐसी कविता है। जो मैंने 16 साल की उम्र में लिखी थी। उस कविता को लिखते समय मैंने खुद से वादा किया था कि जब मैं अपना लाइफ पार्टनर ढूंढ लूंगी तो मैं यह कविता उसको दूंगी। जिस दिन मैं शादी करूंगी उसी दिन यह कविता अपने पति को दे दूंगीं। कविता देते समय मैं उनसे कहूंगी की मुझे ऐसी ही लाइफ चाहिए और आशा है कि हम दोनों इस पर काम करेंगे।“

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।