herzindagi
sonam kapoor travel journey

सोनम के दिल के बहुत करीब हैं ये दो जगह, जहां आनंद के साथ उन्होंने बिताए हैं खूबसूरत पल

समुद्र और पहाड़ दोनों नजारे जहां एक साथ देखने को मिले, उस जगह से खूबसूरत जगह भला और क्या हो सकती है। कुछ ऐसे ही खूबसूरत नजारे एक साथ देखने का शौक रखती हैं सोनम कपूर। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-07, 10:45 IST

समुद्र और पहाड़ दोनों नजारे जहां एक साथ देखने को मिले, उस जगह से खूबसूरत जगह भला और क्या हो सकती है। कुछ ऐसे ही खूबसूरत नजारे एक साथ देखने का शौक रखती हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस्स की लिस्ट में शामिल सोनम कपूर। 

सोनम कपूर को न्यूयॉर्क, लंदन और शिकागो तीनों ही जगह बहुत पसंद हैं लेकिन ज्यादातर उन्हें न्यूयॉर्क और लंदन में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। कई मीडिया हाउस में आई खबरों के अनुसार सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ कई बार न्यूयॉर्क और लंदन जा चुकी हैं। अगर आप आनंद आहूजा की instagram feeds को देखे तो आपको सोनम कपूर के साथ उनकी लंदन और न्यूयॉर्क की कई फोटो मिल जाएंगी। 

जानिए कहां-कहां घूमने का शौक रखती हैं सोनम 

sonam kapoor travel journey inside

न्यूयॉर्क से है कुछ खास लगाव 

सोनम कपूर की इंस्टा फीड को देख आपको समझ में आ जाएगा कि सोनम कपूर को घूमने का बहुत ज्यादा शौक है। 

फेमस शेफ रणवीर बरार ने Herzindagi.com से हुई exclusive बातचीत में बताया था कि सोनम कपूर उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और उन्हें न्यूयॉर्क और शिकागो घूमना बहुत पसंद है। 

Read more: ये तस्वीरें करती हैं बयां सोनम कपूर और आंनद आहूजा की लव स्टोरी

अगर न्यूयॉर्क की बात की जाए तो बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स की कमी नहीं है जिन्हें न्यूयॉर्क की खूबसूरती से बहुत ज्यादा प्यार है। ये तो आप बॉलीवुड स्टार्स की सोशल मीडिया पर अपडेट होने वाली फोटो को देखते ही समझ जाते होंगे कि उन्हें न्यूयॉर्क से किस हद तक पसंद है। 

sonam kapoor travel journey inside

अगर आप न्यूयॉर्क जाएं तो इन पांच जगहों को देखे बिना इस शहर को गुड बाय़ ना कहें। 

Empire State Building: न्यूयॉर्क शहर की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग एक बेहतरीन और न्यूयॉर्क शहर की तीसरी सबसे बड़ी ईमारत है। 

Brooklyn Bridge: ब्रुकलिन ब्रिज न्यूयॉर्क शहर के पूर्वी हिस्से की नदी के ऊपर बना पुल है जो न्यूयॉर्क शहर के मेनहट्टन को ब्रुकलिन शहर से जोड़ता है। एक विशालकाय पुल होने के अलावा ये शहर का एक महत्वपूर्ण आकर्षण भी है। 

Read more: लखनऊ की इन 5 चीजों से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा

Statue Of Liberty: न्यूोयॉर्क में घूमने के लिहाज से सबसे फेमस जगह है स्टैएच्यू  ऑफ लिबर्टी। न्यू यॉर्क हार्बर में स्थिuत यह एक विशालकाय मूर्ति है। इस मूर्ति की ऊंचाई 151 फुट है, अगर इसमें इसका स्टैं ड जिस पर ये खड़ी है और आधारशिला की ऊंचाई को जोड़ दिया जाये तो ये कुल मिला कर 305 फुट ऊंची हो जाती है। यानि करीब 22 मंजिल की इस मूर्ति के ताज तक पहुंचने के लिए 354 घुमावदार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

sonam kapoor travel journey inside

Bethesda Terrace and Fountain: न्यू यॉर्क के सेंट्रल पार्क में है खूबसूरत बेथेस्डा टेरेस और फाउंटेन। इसमें फाउंटेन इस टैरेस के बीच में बना है। बेथेस्डा टेरेस के दो स्तर हैं जो दो ग्रैंड सीढ़ियों द्वारा जुड़े हैं। दोनों स्तररों पर छतदार दो फाउंटेन हैं। ये छतें खूबसूरत ऑलिव रंग के नक्काोशीदार पत्थजरों से बनी हैं जहां तक पहुंचने के लिए ग्रेनाइट की सीढ़ियां हैं।

Chinatown: न्यू यॉर्क में कुछ डिफरेंट फील करना हो तो यहां के चाइना टाउन मार्केट में जरूर जाएं। यहां आकर आप भूल जायेंगे कि आप अमेरिका में हैं या चीन में। यहां एक मजेदार गुफा भी है जिसे डायर स्ट्रीट कहते हैं और इसमें ढेर सारी दुकाने हैं। चाइना टाउन में एक विशाल बुद्ध की मूर्ति और म्यू जियम भी है।

sonam kapoor travel journey inside

सोनम के लिए ऐसी जगहें भी हैं खास 

सोनम कपूर ने हमारी मुंबई रिपोर्टर शिखा शर्मा को एक बातचीत में बताया कि उन्हें ऐसी जगहें भी बहुत ज्यादा पसंद है जहां पहाड़ और समुद्र के नजारे एक साथ देखने को मिलते हैं। वैसे भी जहां पहाड़ और समुद्र के नजारे एक साथ देखने को मिले उस जगह से भला कौन वापस आना चाहेगा।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।