लखनऊ एक ऐसा शहर है जहां ऐसी चीजों की कमी नहीं है जिससे किसी को भी मोहब्बत हो जाए। जानिए फेमस एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा को लखनऊ की इन चीजों से प्यार है।
कसौली, हिमाचल प्रदेश में जन्मी बेहतरीन एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की और मुंबई में अपना करियर बनाया। देश की अलग-अलग जगहों को देख चुकीं टिस्का का कहना है कि हिमाचल प्रदेश उन्हें बहुत पसंद है, दिल्ली का खाना उन्हें पसंद है और मुंबई की भागती ज़िन्दगी उन्हें आकर्षित करती है लेकिन इन सभी के अलावा उन्हें लखनऊ शहर से बेइंतहा मोहब्बत है।
टिस्का ने बताया कि वो हाल ही में लखनऊ गई थीं और इससे पहले भी वो कई बार इस शहर में जा चुकी हैं। टिस्का ने बताया कि वो इस शहर को पूरी तरह से जान गई हैं और उन्हें यहां के लोग काफी अच्छे और सुलझे हुए लगते हैं। साथ ही उनका कहना है कि इस शहर में कोई भी इंसान आराम से अपनी ज़िन्दगी काट सकता है। टिस्का ने लखनऊ की कुछ ऐसी जगहों और खाने के बारे में बताया जो उन्हें बहुत ज्यादा पसंद है। आइये आप भी जानिए:
टिस्का ने यहां मौजूद फरंगी महल के बार में बताया जो फ्रेंच businessman ने बनाया था और इसके बाद यह जगह गवर्नमेंट के हाथों आ गई और आज यहां एक इस्लामी धर्म का स्कूल है। टिस्का ने बताया कि उन्हें इस तरह की historical जगहें बहुत पसंद हैं और वो ऐसी नई-नई जगहें ढूंढती रहती हैं।
Image Courtesy: Wikipedia
इसी तरह की एक और जगह है लखनऊ में जिसका नाम है British Residency. टिस्का ने खुद इस बारे में बताते हुए कहा, “यह एक खूबसूरत फोर्ट है जहां आप अपना पूरा दिन बीता सकते हैं।“ आपको बता दें कि इस फोर्ट का निर्माण 1857 में हुआ था। टिस्का ने बताया कि यह लखनऊ शहर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जहां हर किसी को जाना चाहिए।
टिस्का ने बताया कि इसके अलावा दिलखुश दरवाज़ा, रूमी कोठी, हज़रतगंज मार्केट और भी कई जगहें हैं जो इस शहर का आकर्षण है। इसके अलावा टिस्का ने यहां के लोकल फूड के लिए भी अपना प्यार जाहिर किया और कहा कि लखनऊ खाने के मामले में भी अव्वल हैं। यह बात अलग है कि यहां के खाने के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है। ये हैं टिस्का के फेवरेट Lucknow dishes:
Image Courtesy: Pxhere
आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि Galouti Kebab को सबसे पहले लखनऊ के नवाबों के लिए बनाया गया था। इस कबाब में तीखापन होता है जिसका स्वाद आपको एक बार खाने के बाद जिंदगी भर याद रहेगा।
Image Courtesy: Pxhere
टिस्का ने बताया कि लखनऊ की लोकल मार्केट में छोटे से बड़े हर होटल में आपको कमाल की बिरयानी मिलेगी और यहां की स्पेशल है लखनवी बिरयानी। इसके मसाले का स्वाद आपके मुहं में घुल जाएगा ऐसा टिस्का ने बताया।
टिस्का ने बताया कि उन्हें मिठाइयां भी बहुत पसंद है और लखनऊ की ‘मलाई की गिलोरी’ तो उनको बहुत पसंद है। यह मलाईदार और बहुत टेस्टी होती है, यह इतनी अच्छी होती है कि आप इसे एक बार खाकर नहीं रुक सकते हैं।
Image Courtesy: Wikipedia
लखनऊ का खाना तब खत्म होता है जब आप यहां का पान खाते हैं। टिस्का ने बताया कि केसर और गुलकंद से बने इस पान के बिना लखनवी लोगों का खाना खत्म नहीं होता है और आपको भी इसे ट्राय करना चाहिए।
लखनऊ में एक्ट्रेस टिस्का का personal experience जानकर आप भी जरूर लखनऊ जाने का प्लान बनाने के बारे में सोच रही होंगी, है ना?
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।