आज सोनम कपूर की डोली होगी अनिल कपूर के घर से बिदा। अपने पार्टनर आनंद अहूजा के साथ सात फेरे लेने के बाद सोनम हमेशा के लिए उनकी हो जाएगी। सोनम कपूर ने की शादी का लहंगा मशहूर फैशन डिज़ाइनर अनुराधा वकील ने डिज़ाइन किया है। सोनम कपूर ने अपनी शादी की मेहंदी के फंक्शन पर ही अनुराधा वकील का डिज़ाइनर आउटफिट ही पहना था। रेड कलर के लहंगे में सजी सोनम कपूर ने लड़ी वाली माथा पट्टी पहन रखी थी कानों में झुमके गले में चोकर हार से साथ एक और लंबा रानी हार पहने सोनम कपूर शादी के लिए तैयार हो गई।
सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन और अर्जुन कपूर उनके आगे चल रहे थे और सोनम अपने भाईयों के साथ शादी के मंडप की तरफ बढ़ रही थी। सोनम इस वीडियो में काफी खुश नज़र आ रही हैं। उनकी शादी का ये खास मौका उनके परिवार वाले धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Read more: पिया के संग सात फेरे लेने के लिए दुल्हन के लिबास में सजीं सोनम कपूर
वैसे खबरें तो यही थी कि सोनम कपूर अपनी शादी के खास मौके पर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइनर लहंगा पहनेंगी लेकिन उन्होंने इन सब खबरों को गलत साबित करते हुए फैशन डिज़ाइनर अनुराधा वकील का डिज़ाइनर लहंगा पहना। हालांकि फैशन डिज़ाइनर अनुराधा वकील का कलेक्शन फैशन शो पर ज्यादा नज़र नहीं आता लेकिन सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर इन्ही के डिज़ाइनर कपड़े पहनना पसंद करती है। तो ऐसा माना जा सकता है कि सोनम कपूर ने अपनी शादी पर अपनी मम्मी की पसंद का डिज़ाइनर लहंगा पहना है।
Read more: धूमधड़ाके के साथ हुआ सोनम कपूर की प्री-मेहंदी का फंक्शन, देखें तस्वीरें
सोनम कपूर से शादी करने उनका दुल्हा भी ट्रेडिशनल शेरवानी पहनकर आया। शादी पंजाबी रीति-रिवाज़ से हो रही है तो आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आनंद अहूजा के हाथ में तलवार भी है।
Read more: शादी के बाद नहीं मना पाएंगी सोनम कपूर हनीमून
फिल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर के साथ काम कर रही करीना कपूर खान अपनी पूरी फैमिली नवाब सैफ अली खान और तैमूर के साथ उनकी शादी की सेरेमनी पर पहुंची।
सोनम कपूर की शादी में उनकी बहने और उनकी सहेलियां बहुत इन्ज़ॉय कर रही हैं। शांदी के अंदर जैकलीन फर्नांडिस ने अंशूला और बाकी लड़कियों के साथ पिक्चर क्लिक करवाए। जैकलीन फर्नांडिस ने सिर पर पल्ला ले रखा है। शादी पंजाबी रीति रिवाज़ से शादी कर रही हैं आनंद कारज की रस्म में सभी लोगों को सिर ढकना जरुरी होता है।
रानी मुखर्जी और करन जौहर ने सोनम कपूर की शादी के अंदर एक साथ पिक्चर क्लिक करके उसे अपने फैंस के साथ शेयर किया। सोनम कपूर बॉलीवुड के सभी सेलिब्रिटीज़ के कितना क्लोज़ हैं ये आप उनकी प्रेसेंस से समझ सकते हैं।
सोनम कपूर की शादी के अंदर का ये वीडियो भी देखिये कैसे सारे मेहमान इनकी शादी के लिए पगड़ी पहनकर तैयार खड़े हैं।
फेरे से पहले सोनम कपूर की इंतज़ार करते हुए ये तस्वीर भी देखिये
सोनम कपूर का दुल्हन वाला मेकअप सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने किया है। सोनम ने अपनी शादी के दिन अपने लुक को हैवी रखा है जबकि मेकअप लाइट रखा है। दिन में हो रही सोनम कपूर की शादी में मेहमानों का आना भी शुरु हो चुका है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।