herzindagi
weight loss diet chart for female

घर के बने खाने से एक महीने में कम होगा 4 किलो वजन, फॉलो करें यह डाइट प्लान

वजन कम करने के लिए, आपको किसी फैंसी डाइट को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। घर के बने खाने से आसानी से वजन कम हो सकता है। बस इसे सही तरीके और सही मात्रा में खाएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-10, 12:46 IST

क्या आप वजन कम करने के लिए लंबे समय तक भूखे रहते हैं?

क्या वेट लॉस के चक्कर में अपने पसंदीदा खाने को आप प्लेट से दूर कर चुके हैं?

मोटापे से जल्दी छुटकारा पाने के लिए क्या आप फैंसी डाइट में काफी खर्चा कर चुके हैं?

अगर ऐसा है, तो आपको बता दें कि यह वजन कम करने का सही तरीका नहीं है। वजन कम करने लिए, आपको भूखा रहने, अपने पसंदीदा खाने को छोड़ने या फैंसी डाइट पर पैसा बहाने की जरूरत नहीं है। घर पर बने खाने की मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकती हैं। जी हां, घर पर बना खाना स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बस, आपको इसे सही तरीके, सही मात्रा और सही समय पर खाना है। अगर आप सोच रहे हैं कि घर के बने खाने की मदद से कैसे वजन कम किया जा सकता है, तो यहां हम आपको एक डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस डाइट प्लान में घर पर आसानी से बनने वाली सारी चीजों को शामिल किया गया है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

1 महीने में आसानी से वजन कम कर सकता है यह डाइट प्लान (What to eat to lose weight in 1 month)

healthy tea for women

  • सुबह 7-8 के बीच, 1 गिलास जीरे का पानी/ 1 गिलास मेथी के बीजों का पानी या 1 गिलास दालचीनी का पानी पिएं।
  • डाइजेशन को सुधारने, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में यह बहुत फायदेमंद है।
  • इस पानी को पीने से वजन आसानी से कम होगा।
  • नाश्ते में आप क्विनोआ या वेज पोहा खा सकते हैं। इसके अलावा, आप पनीर और बेसन का पराठा, धनिये की चटनी के साथ खा सकती हैं। 
  • अगर आप नाश्ते में एग शामिल करती हैं, तो 2 अंडों का आमलेट खा सकती हैं।
  • ये भी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स प्रोटीन से भरपूर हैं और वजन कम करने में कारगर हैं।chia seeds water for weight loss
  • मिड मील में लगभग 12 बजे आपको चिया सीड्स का पानी पीना है। इसके साथ, 5 भीगे हुए बादाम, कुछ सीड्स और 1 सीजनल फल खाएं।
  • ये सभी चीजें जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं और शरीर को ताकत देती हैं।
  • लंच आपको 1-2 बजे के बीच करना है। लंच में पहले 1 प्लेट सलाद खाएं। इसके बाद, वेज मिलेट्स खिचड़ी और दही खाएं।
  • इसके अलावा, आप 2 इडली, सांभर और चटनी भी खा सकती हैं।
  • स्नैक्स में मखाना/पपीता/तरबूज या उबला अंडा लें।
  • डिनर में 1 कटोरी मूंग दाल खिचड़ी खाएं। 
  • इसके अलावा आप ओट्स उपमा या वेज खिचड़ी खा सकती हैं।
  • अगर कुछ न खाना चाहें तो रागी और सब्जियों का सूप भी पी सकती हैं।
  • इसके अलावा, दिन में 4 लीटर पानी पिएं। साथ ही, किसी भी चीज में ऊपर से चीनी और नमक मिलाकर न खाएं। 

यह भी पढ़ें- Weight Loss: 1 महीने में हो सकती हैं फैट टू फिट, फॉलो करें यह डाइट प्लान

यह भी पढ़ें- 10 किलो वजन को सिर्फ 2 हफ्ते में करना है छूमंतर तो फॉलो करें ये डाइट प्लान

 

वजन कम करने में यह डाइट प्लान आपकी मदद करेगा। इसे आप घर पर आसानी से फॉलो कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।