herzindagi
How to lose body fat in  month

Weight Loss: 1 महीने में हो सकती हैं फैट टू फिट, फॉलो करें यह डाइट प्लान

वजन कम करने के लिए, सही डाइट बहुत जरूरी है। डाइट ऐसी होनी चाहिए, जिससे आपका वजन भी कम हो, आपको कमजोरी भी महसूस न हो और शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी भी न हो। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-02, 20:17 IST

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिनका वजन बढ़ तो बहुत जल्दी जाता है। लेकिन, कम करने में बहुत मुश्किल आती है। अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो पाता है, तो इसके पीछे आपका कमजोर मेटाबॉलिज्म है। मेटाबॉलिज्म सुस्त होने पर, मोटापा तेजी से बढ़ता है और वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। वेट लॉस करने के लिए, लोग अक्सर लंबे वक्त तक भूखे रहते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि वजन कम करने के लिए, आपको भूखा रहने की नहीं, बल्कि सही पोर्शन में और सही न्यूट्रिशन्स से भरपूर होना चाहिए। वजन कम करने के लिए, सही डाइट बहुत जरूरी है। डाइट ऐसी होनी चाहिए, जिससे आपका वजन भी कम हो, आपको कमजोरी भी महसूस न हो और शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी भी न हो। यहां हम आपको एक ऐसे ही डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वजन कम करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान (How to lose weight in a 1 month diet chart)

soaked almonds vs normal almonds

  • सुबह उठकर सबसे पहले 5 भीगे हुए बादाम और अखरोट खाएं। इसके साथ, धनिये का पानी पिएं।
  • बादाम और अखरोट से शरीर को ताकत व जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। साथ ही, धनिये का पानी डाइजेशन को सुधारने के साथ, शरीर को डिटॉक्स भी करता है।
  • नाश्ते में वेज पोहा या ओट्स पोहा खाएं। इसके अलावा, आप चिया पुडिंग/पनीर सैंडविच या 2 अंडों का आमलेट भी खा सकती हैं।
  • ये सभी चीजें प्रोटीन से भरपूर होती हैं और नाश्ते में इन्हें खाने से पेट भरा हुआ रहता है।
  • अगर आपका डाइजेशन दुरुस्त है, तो आप नाश्ते में स्प्राउट्स भी खा सकती हैं। लेकिन, हाजमा कमजोर होने पर इसे न खाएं।
  • मिड मॉर्निंग में आप कोई भी सीजनल फल खाएं। इसके साथ, आप कद्दू और सूरजमुखी के बीज खाएं।
  • फलों में फाइबर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इससे कब्ज दूर होती है और साथ ही, शरीर को ताकत भी मिलती है।

salad with olive oil

  • लंच की शुरुआत सलाद से करें। एक छोटी प्लेट भरकर सलाद खाएं। इससे आप ओवरईटिंग से भी बचेंगी।
  • लंच में आप दही के साथ, वेज पुलाव खा सकती हैं। इसके अलावा, दाल, सब्जी या 1 रोटी खाएं।
  • लंच को और हेल्दी बनाने के लिए, गेहूं की जगह बेसन, रागी या फिर मल्टीग्रेन रोटी खाएं। ये सभी आटे, वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। 
  • शाम के वक्त आप नॉर्मल चाय पी सकती हैं। इसके साथ, भुने हुए चने या मखाना खाएं। 
  • आप शाम के नाश्ते में मखाना, चना और सलाद मिलाकर, एक हेल्दी भेल भी बना सकती हैं।
  • डिनर में वेज खिचड़ी के साथ हरी चटनी खाएं। इसके अलावा आप दलिया भी खा सकती हैं।
  • सोते समय सौंफ या फिर दालचीनी की चाय पिएं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

यह भी पढ़ें-  पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन 

यह डाइट प्लान, वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

Weight Loss: 1 महीने में हो सकती हैं फैट टू फिट, फॉलो करें यह डाइट प्लान | how to plan a diet to lose body fat in one month | Herzindagi