हम सभी हर दिन अपना बेस्ट दिखना चाहते हैं। हम महिलाएं तो ऑफिस जाने से पहले 4-5 बार कपड़े बदलकर देखती हैं कि कौन-सा जंच रहा है और कौन-सा नहीं! अब फिट तो हम भी दिखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा हर किसी के साथ संभव नहीं हो पाता है।
कभी मौसम का सुरूर तो कभी आलस, घर के काम तो कभी बच्चों और तमाम जिम्मेदारियों में हम अपना ख्याल ही नहीं रख पाती हैं। ऐसे में शरीर में बढ़ने लगती है वसा यानि फैट की मात्रा। फैट सबसे ज्यादा जहां दिखाई देता है, वो जगह हमारी बाजुएं, बैक, गर्दन, चेहरा, पेट और जांघें होती हैं। वजन बढ़ाना तो आसान हो जाता है, लेकिन इसे घटाते-घटाते पसीने छूट जाते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप चाहें और मन बना लें तो 2 हफ्ते में 10 किलो तक वजन घटा सकती हैं? मैं अगर अपना ही उदाहरण दूं तो पिछले साल वर्क फ्रॉम होम में बस हफ्ते भर लाइफस्टाइल में बदलाव और नियमित एक्सरसाइज की वजह से मैंने 4.5 किलो वजन घटाया था। ऐसा करना किसी के लिए भी आसान है, बस आपको सही आहार का सेवन करना जरूरी है।
न्यूट्रीइतु की फाउंडर न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा कहती हैं, 'सक्रिय रहना वजन कम करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आहार इसमें एक बड़ी भूमिका निभाता है। अगर आप कई रंग के लिए पौष्टिक खाद्य पदार्थ का सेवन करेंगी तो वजन घटाना आसान होगा। इसके साथ थोड़ा बहुत एक्टिव होना भी बहुत जरूरी है।।'
डॉ. इतु ऐसे ही पौष्टिक खाद्य पदार्थों से भरपूर डाइट प्लान भी साझा करती हैं, जिसे खाकर आप भी 2 हफ्ते में 7-10 किलो वजन घटा सकेंगी।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेंगी पतली, फॉलो करें ये डाइट प्लान
सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीकर अपने शरीर को डिटॉक्स करें। इसके लिए आप मेथी और अदरक का पानी बना सकती हैं।
अपने नाश्ते में आपको प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें आप मूंग दाल का चीला, अंडे, ओट्समील, पोहा आदि जैसी चीज़ों को शामिल करें।
आप दोपहर के खाने में सलाद को भरपूर मात्रा में रखें। अपनी थाली में रंग-बिरंगी सब्जियों को जगह दें। यह पोषण से भरपूर सब्जियां वजन कम करने में आपकी बहुत मदद करती हैं।
1 ओट्स की रोटी के साथ 1 कप सब्जी और 1 कप सलाद रखें। इसके साथ ही दही को अपने आहार में शामिल जरूर करें। आप ओट्स के आटे को सर्दियों में बाजरा, मडुवा आदि आटे से बदल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 10 किलो वजन हो जाएगा छूमंतर, आजमाएं ये डाइट चार्ट
कोशिश करें कि आप रात का खाना 7-8 बजे के बीच में ही कर लें। इससे खाना पचने में आसानी होगी। हां अगर आप देर तक जाग रहे हैं तो सोने से 1 घंटा पहले हल्दी दूध पी सकते हैं।
दिन में तीन बार ग्रीन टी या स्पाइस टी का सेवन जरूर करें। ग्रीन टी वजन घटाने के लिए पॉपुलर है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। इससे आपका शरीर भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करता है और फैट जलने से वजन भी कम करने में मदद मिलती है।
अपने आहार में ये पौष्टिक चीज़ें लेने के साथ ही आपको 1 घंटा वॉक जरूर करनी चाहिए। आप इसे सुबह या शाम किसी भी वक्त कर सकते हैं। यदि आप अपनी दिनचर्या में 30 मिनट तेज चलने (ब्रिस्क वॉकिंग मिस्टेक्स) को शामिल करते हैं, तो आप एक दिन में लगभग 150 और कैलोरी जला सकते हैं।
अब आप भी अपनी जीवनशैली में थोड़े से बदलाव करें और 10 किलो तक वजन कम करने में मदद पाएं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।