herzindagi
image

क्या कार्ब खाने से फैट बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

सही कार्ब्स आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप सही कार्ब्स का चयन करते हैं तो इससे आपका वजन घटता है
Editorial
Updated:- 2024-10-25, 19:51 IST

बढ़ते वजन से आज कल हर कोई परेशान है। जिम्मेदार इसके लिए अनहेल्दी खान पान को माना जाता है। वजन बढ़ने की जब बात आती है तो सबसे ज्यादा लोग कार्बोहाइड्रेट को ही दोषी बना देते हैं। माना जाता है कि कार्ब्स आपको मोटा बनाते हैं, इससे आपका फैट बढ़ता है। क्या सच में कार्ब्स आपको मोटा बनाते हैं? इस बात में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट शीनम कलरा मल्होत्रा जानकारी दे रही हैं। उन्होंने इससे जुड़ी जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की है। आइए जानते हैं विस्तार से

कार्ब्स क्या है?

आपको बता दें कि कार्बोहाइड्रेट शरीर का ऊर्जा स्रोत है। यह शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। फाइबर प्रदान करते हैं। दैनिक गतिविधियों और व्यायाम के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं। कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड मेटाबॉलिज्म में भूमिका निभाते हैं।

क्या कार्ब खाने से फैट बढ़ता है? (do carbs make you weight gain

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheenam Kalra Malhotra (@dietitian_sheenam)

एक्सपर्ट शीनम मल्होत्रा बताती है ऐसा मानना एक मिथ है। जबकि सही कार्ब्स आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप सही कार्ब्स का चयन करते हैं तो इससे आपका वजन घटता है।

एक्सपर्ट बताती है कि कार्ब्स को साबुत अनाज जैसे कि ओट्स, ब्राउन राइस और किनोवा के साथ सेवन करना चाहिए। यह फाइबर से भरपूर होते हैं जो न सिर्फ पाचन को सुधारते हैं बल्कि लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। फाइबर आपके शरीर को धीरे-धीरे कार्ब्स को पचाने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और भूख नियंत्रित होती है।

जटिल कार्ब्स जैसे की सब्जियां फल और दालें आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह कार्ब्स आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनमें वह सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं जिनका सेवन करने से शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें-मोटे पेट को फ्लैट करने में मदद कर सकते हैं ये आसान टिप्स, आज ही से करें फॉलो

variety-carbohydrates-foods_1308-125588

कार्ब्स का सही समय पर सेवन करना भी जरूरी होता है। सुबह के नाश्ते में इसका सेवन करें ताकि आपको दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा मिले। एक्सरसाइज से पहले और बाद में कार्ब्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और ऊर्जा प्रदान करता है। कार्ब्स को अपने आहार से पूरी तरह से हटाना सही नहीं है बल्कि सही प्रकार से लेना मायने रखता है।

यह भी पढ़ें-शरीर में कम हो रहा है खून तो खाएं ये चीजें, सिर्फ 2 हफ्तों में बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।