बढ़ता वजन आज कल सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इससे न सिर्फ आप बीमार पड़ते हैं बल्कि इससे आपका फिगर भी खराब होता है। वहीं वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। खाना कम खाते हैं, जिम में पसीने बहाते हैं, कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन मोटापा है कि कम होने का नाम ही नहीं लेता। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान है तो हम आपको वजन कम करने का एक बहुत ही आसान तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे न सिर्फ आपके शरीर को हाइड्रेशन मिलेगा, बल्कि कुछ इंच कम करने में मदद भी मिलेगी। आईए जानते हैं कब और किस तरह से पानी पीना चाहिए ताकि वजन घटाने में मदद मिल सके।
वेट लॉस के लिए कब और किस तरह से पिएं पानी?
- वेट लॉस जर्नी पर हैं तो आपको सुबह उठकर चाय या कॉफी पीने के बजाए, पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। इसके अलावा नींबू पानी, धनिया वाटर को रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
- इसके अलावा जब भी आप खाने लगे, इसके आधे घंटे पहले पानी जरूर पिएं। इससे आपका पेट भर जाता है , जिससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं। ऐसे में हर मील से पहले थोड़ा पानी जरूर पिएं। इस तरह से आप को वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-Makhane Khane ke Fayde or Nuksan: गुणों से भरपूर है मखाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
- सही वक्त पर और पर्याप्त मात्रा में भोजन करने के बाद भी आपको भूख लगे तो आप खाना खाने के बजाए एक गिलास पानी पिएं। इससे भूख कंट्रोल होगी,और आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बचेंगे। इसके अलावा आप रात को सोने से पहले भी आधा गिलास पानी जरूर पिएं।
- बता दे कि पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन निकलते हैं। इसके साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है तो फट भी तेजी से बर्न होता है।
यह भी पढ़ें-क्या सेब खाने के बाद आपके भी पेट में बन जाती है गैस? जानें कारण
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों