herzindagi
how warm water is benefecial

इस तरह के पानी से कीजिए अपने दिन की शुरुआत, मिलेंगे इतने सारे फायदे

बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के बीच आपको बीमारियों से बचने के लिए अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करना चाहिए। इससे कई हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में।
Editorial
Updated:- 2023-09-04, 16:05 IST

Drinking Warm Water Benefits: सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना काफी जरूरी है। मानसिक,शारीरिक स्वास्थ्य हो या या जवां दिखना हो,पानी पीने से सारी समस्याओं का हल हो सकता है। खासकर गर्म पानी आपकी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है, यही वजह है कि बरसों से बड़े बूढ़े अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ ही करते आ रहे हैं। कहा जाता है कि इससे आप एकदम फिट रह सकते हैं। खासकर जिन लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें इससे काफी फायदा हो सकता है। अब सवाल ये है कि क्या सच में ऐसा होता है? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आकाश हेल्थ केयर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर शरद मल्होत्रा दे रहे हैं ।

सुबह सवेरे गर्म पानी पीने के फायदे (Is it good to drink hot water in the morning empty stomach)

warm water help you to lose fat

  • सुबह सवेरे गुनगुना पानी पीने से आपको शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। सुबह जब आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे मल त्यागने में आसानी होती है,इससे पाचन तंत्र सही रहता है। गैस,कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्या नहीं होती है।
  • सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से स्किन को काफी फायदा पहुंचता है। आपकी स्किन हेल्दी हो सकती है। दरअसल जब आप गर्म पानी पीते हैं तो ये शरीर को अंदर से डिटॉक्सिफाई करता है,इससे डेड सेल्स रिपेयर होते हैं। ये इलास्टिसिटी के साथ-साथ कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है,इससे त्वचा जवां नजर आती है। शरीर डिटॉक्सिफाई (शरीर को आसानू से कैसे करें डिटॉक्स) होने से पिंपल्स और मुंहासे की भी समस्या नहीं होती है।
  • गर्म पानी पीने से आपके वेट लॉस जर्नी में मदद मिल सकती है। दरअसल जब आप सुबह सवेरे गर्म पानी पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
  • रोजाना गुनगुना पानी पीने से किडनी फंक्शन भी सही होता है,गुनगुना पानी किडनी फिल्ट्रेशन में सुधार करता है,जिससे किडनी स्वस्थ रहती है।
  • गर्म पानी पीने से हाई बीपी को मेंटेन करने सहित ब्लड फ्लो में भी सुधार करने में मदद मिलती है।
  • गर्म पानी पीने से स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाने और पोषक तत्वों के सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।इससे बाल मजबूत होते हैं, हेयर फॉल की समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़ें-आखिर एक दिन में कितना पानी पीना आपके लिए होगा सही?

 

waem water ease bloating

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको गले और पेट (पेट से जुड़ी समसयाओं का ऐसे करें देसी इलाज) से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं है तो पर्याप्त मात्रा यानी कि एक गिलास गुनगुना पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। जरूरत से ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से बचना चाहिए इससे नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें-पाचन तंत्र ठीक से नहीं कर रहा है काम, इन 5 संकेतों से जानें

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

 

Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।