क्या सेब खाने के बाद आपके भी पेट में बन जाती है गैस? जानें कारण

सेब खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है लेकिन क्या आपको मालूम है की सेब एसिडिटी की वजह भी बन जाता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-05-17, 20:44 IST
Why do apples cause acidity

एक कहावत है एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे... यह कहावत बिल्कुल सही है, क्योंकि सेब पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें फाइबर, मिनरल्स, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट सहित और भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो आपको कई तरह से बीमारियों की चपेट में आने से बचाते हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि जब भी वह सेब खाते हैं उन्हें गैस की शिकायत होने लगती है। अब सवाल है कि सब में तो फाइबर की मात्रा होती है, फिर भी सब खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या कैसे हो सकती है? क्या सच में सेब खाने के कारण गैस होता है। इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की। Dr. Mickey Mehta इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

सेब खाने के बाद पेट में गैस क्यों बनती है? (why do we feel acidity after having apple)

apple acidity

एक्सपर्ट के मुताबिक सेब अम्लीय होता है। इसका पीएच स्तर 3.5 होता है जो कि बाकी फलों के मुकाबले में ज्यादा है, यानी सेब ज्यादा एसिडिक होता है। अगर आप इसे गलत तरीके से खाते हैं तो आपको ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है। खासकर जिन लोगों को पहले से ही पाचन संबंधी शिकायत है, उन्हें सब खाने के बाद गैस बनती है। माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति खाली पेट सेब खाता है तो इससे कब्ज और पेट फूलने की समस्या हो सकती है, इसलिए हमेशा नाश्ते के 1 घंटे बाद या दोपहर के खाने की कुछ देर बाद सब खाने की सलाह दी जाती है।

apple bunches

इसके अलावा कभी भी सेब को डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही के साथ मिक्स करके नहीं खाना चाहिए, क्योंकि सेब एसिडिक है जो कि लैक्टिक एसिड के साथ जब मिलता है तो प्रतिक्रिया करता है। इसके कारण भी आपको गैस की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें-वजन कम करने के लिए नाश्ते में खाएं यह हेल्दी पैनकेक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP