Sat Feb 14, 2026 | Updated 03:52 AM IST
herzindagi
image

कहीं आपकी Bra तो खराब नहीं कर रही आपका पाचन! डॉक्टर से समझें पूरी बात

क्या आपको अक्सर गैस, एसिडिटी और अपच बनी रहती है, अगर हम कहें कि इसकी वजह आपकी ब्रा हो सकती है, तो बेशक आपको ये बात अजीब लगे, लेकिन असल में ये पूरी तरह सच है। आपकी ब्रा डाइजेशन पर किस तरह असर डालती है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 15:09 IST

जब भी हम अपच, गैस या ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों से गुजरते हैं, तो हमारे मन में सबसे पहले यही आता है कि शायद हमारा खान-पान सही नहीं है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपके पाचन का सीधा संबंध आपकी ब्रा से हैं, तो क्या आपको ये बात अजीब लगेगी हम समझ सकते हैं कि आपको ये सुनने-पढ़ने में बेहद अजीब लग रहा होगा, क्योंकि ब्रा और डाइजेशन से बीच भी कोई रिश्ता हो सकता है, ये बात ज्यादातर महिलाएं नहीं जानती हैं, लेकिन असल में ये बात पूरी तरह सच है। ब्रा की फिटिंग का सीधा असर आपके पाचन पर होता है और किस तरह ब्रा की वजह से आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, चलिए इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

ब्रा की वजह से हो सकती हैं डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें

how tight and wrong fitting bra can cause digestive problems expert verified

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी ब्रा का साइज सही नहीं है, आप गलत फिटिंग की ब्रा पहन रही हैं, तो इसका न केवल आपके ब्रेस्ट की शेप, कंफर्ट और पॉश्चर पर हो सकता है, बल्कि इसकी वजह से आपके पाचन पर भी बुरा असर होता है।
  • अगर आपको अक्सर डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं, अपच, गैस और एसिडिटी बनी रहती है, तो इसकी एक वजह आपकी ब्रा हो सकती है। असल में गलत साइज या फिटिंग की ब्रा पहनने से कंधे, सीने और पेट के ऊपरी हिस्से पर दबाव पड़ता है और इसके चलते खाना पचाने में मुश्किल आ सकती है।
  • हमारी ब्रा का बैंड, पट और डूओडेनम से होकर गुजरता है। हम जो भी खाते हैं, डूओडेनम उसे तोड़ने का काम करता है। ऐसे में बैंड की वजह से अगर इस जगह पर प्रेशर पड़ता है, तो उससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 'अगर मैं रात को सोते वक्त ब्रा न पहनूं तो क्या इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ेगा?' महिला डॉक्टर से जानें अपने सवाल का जवाब

bra and digestive issues

  • इसका मतलब ये नहीं है कि आपको एकदम ढीली ब्रा पहननी है, क्योंकि इससे ब्रेस्ट को सही सपोर्ट नहीं मिल पाता है। आप अपने ब्रेस्ट और कप साइज के हिसाब से ही ब्रा का चुनाव करें।
  • बहुत अधिक टाइट ब्रा पहनने की वजह से ब्रेस्ट टिश्यूज को नुकसान पहुंचता है और सीने में दर्द और जलन भी हो सकती है। दरअसल, जब ब्रेस्ट जोन पर अधिक दबाव पड़ता है, तो उसकी वजह से हमारी भोजन नलिका पर भी प्रेशर पड़ता है और पाचन खराब रहने लगता है।

यह भी पढ़ें- ब्रा और पैंटी से जुड़ी ये बातें लगभग 90 प्रतिशत महिलाओं को नहीं होती हैं पता, आप जान लीजिए वरना बिगड़ सकती है सेहत

यह है एक्सपर्ट की राय

Expert (27)

 

 

 

एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं के लिए सही फिटिंग की ब्रा पहनना जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।