हमारे किचन में एक से बढ़कर एक मसले हैं, जिससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है, सेहत को भी खूब फायदा पहुंचता है। आज हम आपको एक खास मसाले के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम कलौंजी है। यह औषधि मसाला है जिसका इस्तेमाल करके वजन घटाया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं। आज हम आपको तीन प्रभावित तरह से वजन घटाने के लिए कलौंजी का सेवन करने की जानकारी दे रहे हैं इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। Rakshita Mehra Clinical Nutritionist at Cloudnine Group of hospital, Noida इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
कलौंजी के बीजों को पानी में भिगोकर उसका सेवन करना वजन घटाने के लिए बेहतरीन तरीका हो सकता है। इस विधि में आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच कलौंजी के बीज डालकर रात भर के लिए भिगोने के लिए छोड़ देना है। सुबह इसे छान कर खाली पेट पीना है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा यह पाचन को भी सुधारता है जिससे शरीर में फैट के जमा होने की संभावना कम होती है।
कलौंजी और शहद का सेवन भी प्रभावी तरीका है। एक चम्मच कलौंजी के बीजों को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ज्यादा फायदा होगा। ये मिश्रण शरीर में जमा फैट्स को तोड़ने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है। शहद में नेचुरल शुगर होती है जो ऊर्जा प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें-झड़ते बालों ने किया है परेशान, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
कलौंजी और दही का सेवन करने से भी फायदा मिलता है। दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं और पेट को लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस करते हैं। वही कलौंजी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से एक्स्ट्रा फैट्स को कम करने में मदद करता है। आप इसे नाश्ते या भोजन के बाद ले सकते हैं।
कलौंजी के बीजों से वजन घटाना तो आसान है लेकिन गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करने वाली माताएं और लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है
यह भी पढ़ें-गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।