herzindagi
side effects of honey and water

गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

शहद के साथ गर्म पानी का सेवन करना फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। आइए, यहां जानते हैं कि किन लोगों को गर्म पानी में शहद का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।
Editorial
Updated:- 2024-08-26, 14:25 IST

लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों में बदलाव की वजह से आज मोटापा आज के लोगों की बड़ी समस्या बन गया है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुक्खे अपनाते हैं। जिसमें से एक शहद में गर्म पानी मिलाकर पीना है। ऐसा माना जाता है कि गर्म पानी और शहद में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। 

वजन कम करने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर कई लोग पीते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं यह शरीर को फिट बनाने से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। एक्सपर्ट्स ने माना है कि गर्म पानी में शहद डालकर पीना सेहत पर नकारात्मक असर डालता है और कई गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकता है। गर्म पानी में शहद डालकर पीना किन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसके लिए हमने एक एक्सपर्ट से बात की है। क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, चैन्नई,टी नगर की एक्सीक्यूटिव न्यूट्रिशियनिस्ट Harpriya.N ने इसपर बात की है। 

क्या गर्म पानी में शहद डालकर पीना है नुकसानदायक?

एक्सपर्ट के मुताबिक, शहद और गर्म पानी मिलाकर पीने के कई फायदे हैं। जिसमें डाइजेशन, वजन कम और इम्यूनिटी बूस्ट करना शामिल है। लेकिन साथ ही शहद और गर्म पानी मिलाकर पीने के नुकसान भी हैं। आइए, यहां जानते हैं कि किन लोगों को गर्म पानी में शहद डालकर नहीं पीना चाहिए। 

disadvantages of honey

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गर्म पानी में शहद?

डाइबिटीज के मरीज: डायबिटीज के मरीजों को गर्म पानी में शहद डालकर पीने से बचना चाहिए। क्योंकि शहद में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ नेचुरल स्वीटनर होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जब शहद को गर्म पानी के साथ पिया जाता है तो इसका असर और भी ज्यादा हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा सावधान हो जाने की जरूरत होती है। 

इसे भी पढ़ें- शहद के साथ भूल से भी ना मिलाकर खाएं ये चीजें, सेहत को होगा नुकसान

एसिडिटी और पेट की परेशानी: जिन लोगों को एसिडिटी और पेट की परेशानी रहती है, उन्हें भी शहद और गर्म पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा शहद का सेवन करना डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। शहद नेचुरली एसिडिक होता है और जब इसे गर्म पानी के साथ पिया जाए तो यह पेट की एसिडिटी को बढ़ा सकता है। जिससे सीने में जलन, खट्टे डकार और अपच की समस्या हो सकती है। 

गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से कुछ लोगों को ब्लोटिंग और गैस की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि शहद में फर्मेंटेड शुगर होती है, जो डाइजेशन की प्रक्रिया पर असर डालती है। ब्लोटिंग और गैस की समस्या तब हो सकती है, जब गर्म पानी और शहद का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए या फिर खाली पेट पर पिया जाए। 

effect of honey and water

दांतों की समस्या: शहद में भरपूर मात्रा में नेचुरल शुगर होती है, जिससे दांतों की समस्या हो सकती है। अगर गर्म पानी में शहद का बहुत ज्यादा मात्रा या हर दिन सेवन किया जाए तो दांतों में सड़न की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि पानी के गर्म होने की वजह से शहद दांतों पर आसानी से चिपक जाता है, जिससे बैक्टिरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है। बैक्टिरिया के पैदा होने पर दांतों में कैविटी और मसूड़ों की परेशानी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- नींबू और शहद से कम होता है वजन, लेकिन इस्तेमाल का सही तरीका जान लें

एलर्जी से परेशान:एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को एलर्जी की परेशानी रहती है उन्हें भी गर्म पानी में शहद का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि शहद में पोलन के अंश हो सकते हैं, जिससे एलर्जिक रिएक्शन ट्रिगर हो सकते हैं। खुजली, सूजन, पित्ती या एनाफिलेक्सिस जैसे गंभीर रिएक्शन भी हो सकते हैं। शहद को गर्म करने से जरूरी नहीं है कि एलर्जी के तत्व बेअसर हो जाएं, इसलिए जिन्हें पोलन एलर्जी की समस्या होती है उन्हें गर्म पानी और शहद का सेवन करने से बचना चाहिए। 

कमजोर लोग ना करें सेवन:जिन्हें कमजोरी और थकान की समस्या हर दम बनी रहती है, उन्हें भी गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से बचना चाहिए। क्योंकि शहद में कई नेचुरल एन्जाइम्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। और इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से सभी न्यूट्रियंट्स नष्ट हो जाते हैं। पानी का ज्यादा टेंपरेचर, शहद में मौजूद पाचन में मदद करने वाले फायदेमंद एन्जाइम्स को नष्ट कर देता है। 

 

शहद को गर्म करना इसकी एंटीऑक्सिडेंट एक्टिविटी को भी कम कर देता है। इससे शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता भी कम हो सकती है। 

गर्म पानी में शहद का किन लोगों को सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।