Which River Passes Maximum Number Of State In India: भारत एक ऐसा देश है, जहां हजारों छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं। देश में पहाड़ी राज्यों से लेकर समतल जगहों पर कई पवित्र और चर्चित नदियां बहती हैं। इसलिए भारत को नदियों का घर भी बोला जाता है।
भारत में ऐसी कई नदियां हैं, जो हिमालय की तलहटी से निकलकर अरब सागर या बंगाल की खाड़ी में मिल जाती हैं। देश में बहने वाली कुछ नदियां कई राज्यों और शहरों के लिए जीवन यापन का भी काम करती हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि देश की कौन सी नदी सबसे अधिक राज्यों से होकर बहती है, तो इस आर्टिकल में हम आपको उस नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक या दो नहीं, बल्कि पांच राज्यों से होकर बहती है।
गंगा एक ऐसी नदी है, जो सबसे अधिक राज्यों से होकर गुजरती है। जी हां, गंगा नदी करीब 5 राज्यों से होकर बहती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। गंगा नदी का उद्गम भागीरथी व अलकनंदा नदी मिलकर करती है और इस नदी की लंबाई करीब 2,525 किलोमीटर है।
गंगा नदी जिन 5 राज्यों से होकर बहती है उनका नाम उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों से बहती है। गंगा नदी को भारत और बांग्लादेश से होकर गुजरने वाली एक बाउंड्री नदी भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र की उत्पत्ति कहां से हुई है, जानें इसका इतिहास
अब आपको यह बताते चलते हैं कि गंगा नदी उत्तराखंड के किन-किन प्रमुख शहरों से होकर बहती है। उत्तराखंड में गंगा नदी, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे चर्चित और पवित्र शहरों से होकर बहती है।
गंगा नदी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रवेश करती है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज शहरों में भी गंगा नदी बहती है। वाराणसी में गंगा नदी में डुबकी लगाना काफी पवित्र कार्य माना जाता है। प्रयागराज में भी जहां गंगा नदी का मिलन होता है, वहां डुबकी लगाना पवित्र माना जाता है।
गंगा नदी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलावा, बिहार की भी एक एक प्रमुख नदी है। बिहार के गंगा नदी राजधानी पटना से लेकर बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, और भागलपुर आदि कई शहरों में बहती है।
गंगा नदी बिहार के बाद झारखंड में पहुंचती है। झारखंड में गंगा नदी साहेबगंज और राजमहल इलाके को छूती हुई पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर जाती है। पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने के बाद यह मालदा जिले से होती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें: जानें कावेरी नदी की उत्पत्ति की कहानी और इससे जुड़े रोचक तथ्य
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि गंगा के बाद यमुना नदी सबसे अधिक राज्यों से होकर बहती है। यमुना नदी 4 राज्यों से होकर बहती है। इन चार राज्यों के नाम उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर बहती है। इसके अलावा, यह हिमाचल प्रदेश की सीमा को भी छूती है। आपको बता दें कि यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,preview.redd.it
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।