Ganga River Places: गंगा नदी के पास बसे हैं ये खूबसूरत शहर, बनाएं घूमने का प्लान

Gnga River Origin: गंगा नदी, जिसे गंगा के नाम से भी जाना जाता है, हिमालय पर्वत से 2,525 किलोमीटर (1,569 मील) उत्तरी भारत और बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी में बहती है, जिसके आसपास कई ऐसे शहर बसे हैं, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

 
places to visit near river ganga in hindi

River Ganga: गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है। हिमालय से निकलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार से होती हुई बंगाल की खाड़ी की में जाकर मिल जाती है। इस नदी के किनारे इलाहाबाद, वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख शहर मौजूद है।

अगर बात करें गंगा नदी की लंबाई के बारे में..... तो भारत में इस नदी की कुल लंबाई लगभग 25 सौ से भी अधिक किमी लंबी है। इस नदी की औसत गहराई 16 मीटर (52 फीट) और अधिकतम गहराई 30 मीटर (100 फीट) है।

कई नदियां गंगा नदी के साथ बहती हैं जैसे- रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडकी, बूढ़ी गंडक, कोशी, महानंदा, तमसा, यमुना, सोन और पुनपुन आदि। साथ ही कई ऐसे शहर हैं जो गंगा नदी के आसपास बसे हैं, जहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम ऐसी कई हसीन जगहें हैं, जो किसी जन्नत से कम नहीं है।

कोलकाता (Is There Ganga River In Kolkata)

There Ganga River In Kolkata

पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विविधता के लिए जाना जाता है। साथ ही, यह उन शहरों में से एक है जहां गंगा नदी बहती है। वहां इस नदी को हुगली नदी, गंगा या कटि-गंगा कहा जाता है। यह नदी मुर्शिदाबाद से निकलती है जहां गंगा नदी दो भागों में विभाजित हो जाती है, जिसमें बांग्लादेश से बहने वाले भाग को पद्मा कहा जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-पार्टनर के साथ कोलकाता की इन किस खूबसूरत जगहों पर घूमना पसंद करेंगे आप

इसके दूसरे भाग को हुगली नदीके नाम से जाना जाता है। आप कोलकाता घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं, जहां खूबसूरत जगहों की भरमार है। आप धार्मिक मंदिर, गार्डन या हिल्स स्टेशन घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह से अलग घूमना चाहते हैं, तो ट्रेकिंग का भी प्लान कर सकते हैं।

हरिद्वार (Why Haridwar Is So Famous)

Why Haridwar Is So Famous

खूबसूरत सी शांति भरी सुबह और गंगा घाट में डुबकी लगाती भक्तों की भीड़। सांझ ढलने पर घंटियों की मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाजें और गंगा आरती का मनोरम नजारा। जी हां, हम बात कर रहे हैं हरिद्वार की। गंगा नदी की आसपास मौजूद जगहों के बारे में बात की जाए और हरिद्वार का नाम शामिल न किया ऐसा हो ही नहीं सकता।

हरिद्वार नाम से ही हरि की भूमि प्रतीत होने वाली ये खूबसूरत-सी जगह वास्तव में अपने आप में अनेक विशेषताएं समेटे हुए है। पूरी तरह से ईश्वर को समर्पित यह जगह भक्तों को पूरे साल अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

बनारस (Is Varanasi And Banaras Same)

Is Varanasi And Banaras Same

उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के किनारे स्थित वाराणसी ऐतिहासिक के साथ-साथ एक पौराणिक शहर भी है। खासकर हिंदुओं के लिए यह बेहद ही पवित्र स्थल माना जाता है। यह शहर विशाल और पवित्र मंदिरों के साथ चर्चित घाटों के लिए भी काफी फेमस है।

वाराणसी में गंगा आरती सबसे चर्चित और पवित्र कार्यक्रम मानी जाती है। इसलिए पर्यटक जब भी कोई वाराणसी घूमने पहुंचता है वो गंगा आरती देखे बिना घर वापस नहीं जाता है। वाराणसीमें सिर्फ अस्सी घाट को ही नहीं, बल्कि कई घाट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

देवप्रयाग (Why Devprayag Is So Famous)

Why Devprayag Is So Famous

बद्रीनाथ से कुछ ही दूरी पर जाकर देवप्रयाग स्थित है, जहा गंगा नदी का जन्म होता है। जी हां, यहीं भागीरथी और अलकनंदा आपस में आकर मिलती हैं, जिनकी खूबसूरती देखकर हर कोई चकित होता है। भागीरथी और अलकनंदा का ये संगम अद्भुत है और यहां इन दोनों नदियों के मिलने के बाद ही जन्म होता है गंगा नदी का।

इसे जरूर पढ़ें-ईश्वर की भक्ति में लीन होना है, तो जरूर जाएं उत्तराखंड के हरिद्वार

इसके अलावा, यह जगह हिंदुओं के लिए बहुत खास है, जहां हर साल लोगों की भीड़ लगी रहती है। आप भी देवप्रयाग घूमने का प्लान बना सकते हैं, यहां से उत्तराखंड की और जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP