पार्टनर के साथ कोलकाता की इन किस खूबसूरत जगहों पर घूमना पसंद करेंगे आप

अगर आप भी पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान बने रहे हैं तो कोलकाता की इन खूबसूरत जगहों पर पहुंचें।

romantic places in kolkata

अगस्त का महीना! यानि साल के इस महीने में लगभग हर तरह सुहावना मौसम रहता है। कहीं रिमझिम बारिश होती है, तो कहीं प्रकृति अपने चरम पर होती है। ऐसे में एक प्रेमी जोड़ा बिजी लाइफ से निकलकर इस रोमांटिक मौसम का भरपूर आनंद उठाना चाहता है। इसलिए अक्सर इस सुहावने मौसम में कपल्स किसी न किसी रोमांटिक जगह घूमने का प्लान करते रहते हैं।

ऐसे में अगर आप भी होने वाले हमसफ़र के साथ घूमने के लिए किसी बेहतरीन और रोमांटिक प्लेसेस की तलाश में हैं, तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको कोलकाता की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे अधिक कपल्स डेस्टिनेशन के रूप में फेमस है। कोलकाता की इन जगहों पर कम पैसे में यादगार पल स्पेंड कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

बॉटनिकल गार्डन

best romantic places in kolkata botanikal garden

लगभग 273 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ यह गार्डन कोलकाता में प्रेमी जोड़ों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। लगभग हजारों तरह के फूल और पौधों के बीच होने वाले हमसफ़र के साथ खुशहाल पल बिताने के लिए कोलकाता में ऐसी जगह आपकों नहीं मिलेगी। मानसून के समय बगीचे की हरियाली चरम पर होती है। सिर्फ स्थानीय कपल्स ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से आए प्रेमी जोड़े भी यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे की बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस गार्डन के टिकट की कीमत लगभग 10 रुपये हैं।

इसे भी पढ़ें:चलिए जानते हैं भारत के कुछ प्रसिद्ध चिड़ियाघर और जूलॉजिकल पार्को के बारे में

नलबल

best romantic places in kolkata nalbal

कोलकाता की ये बेहतरीन जगह नालबल के नाम से भी जानी जाती है। कई लोग इसे रोमांटिक पार्क के नाम से भी जानते हैं। मनमोहक दृश्यों से घिरी ये जगह कोलकाता शहर की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। इसलिए बॉटनिकल गार्डन के मुकाबले यहां सबसे अधिक प्रेमी जोड़े घूमने के लिए आते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यादगार टाइम बिताना चाहते हैं, और रिलेशनशिप को और भी मजबूत बनाने चाहते हैं तो ये जगह रिश्ता जोड़ने का काम कर सकती है। यहां आप कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं और कोई टिकट भी नहीं लगती है।

मार्बल पैलेस

best romantic places in kolkata marbal palace

अब प्रकृति से निकलकर इतिहास की तरफ चलते हैं। लगभग 1835 में निर्मित यह पैलेस कोलकाता के सबसे प्राचीन आकर्षणों में से एक है। मार्बल पैलेस की वास्तुकला अद्भुद और अकल्पनीय है। यह पैलेस अन्य पर्यटकों के साथ-साथ इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा यहां कई विदेशी प्रेमी जोड़े भी घूमने के लिए आते हैं। इस परिसर में मौजूद एक चिड़ियाघर भी जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:30 साल के होने से पहले भारत में इन जगहों पर ज़रूर जाएं

रबिन्द्र सरोवर

best romantic places in kolkata ravindra sarowar

अब एक सरोवर की तरफ चलते हैं। कोलकाता में ये जगह रबिन्द्र सरोवर झील के नाम से भी प्रचलित है। लगभग 75 एकड़ एरिया फैली ये जगह प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण है। इस जगह को कपल्स के लिए जन्नत के रूप में भी माना जाता है क्योंकि, झील के आसपास मौजूद हरियालियों के बीच रंग-बिरंगे पक्षियों को देख सकते हैं। इसके अलावा इस झील में पार्टनर के साथ नौका विहार का भी मज़ा उठा सकते हैं। नौका विहार के लिए आपको लगभग 50 रुपये की टिकट लेनी पड़ सकती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.fltcdn.net,gogetwise.com)

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP