Yamuna River Route To Reach Prayagraj: भारत की पवित्र और प्रसिद्ध नदियों का जिक्र होता है, तो यमुना नदी का भी नाम जरूर लिया जाता है।
यमुना नदी कई राज्य और शहरों के लिए पवित्र नदी है, तो कई राज्य और शहरों के लिए जीवनदायिनी की तरह काम करती है। यह देश की सबसे लंबी नदियों में से भी एक मानी जाती है।
मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश में जब यमुना नदी पहुंचती है, तो कई लोग इस नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। मौजूदा समय में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में गंगा, यमुना और मिथकीय नदी सरस्वती के संगम स्थल पर लाखों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको यमुना नदी का उद्गम स्थान से लेकर किन-किन राज्यों और शहरों से होकर प्रयागराज पहुंचती है, उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने रहे हैं।
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि यमुना नदी देश के किस राज्य और किस स्थान से निकलती है। यमुना नदी उत्तराखंड राज्य के यमुनोत्री स्थान से निकलती है।
यह नदी जिस स्थान से निकलती है, उस स्थान को बंदरपूंछ के नाम से जाना जाता है। नदी बंदरपूंछ से यह ग्लेशियर से निकलती है। आपको बता दें कि बंदरपूंछ चोटी की ऊंचाई करीब 6 हजार से भी अधिक मीटर है। यमुना नदी की लंबाई करीब 1376 किमी है।
देश में यमुना नदी की पौराणिक मान्यता खूब प्रचलित है। खासकर, यह हिन्दुओं के लिए यह एक पवित्र नदी मानी जाती है। कहा जाता है कि इस पवित्र नदी का जिक्र हिंदू धार्मिक ग्रंथों ऋग्वेद और अथर्ववेद भी मौजूद है। इसलिए देश की कई जगहों पर यमुना नदी की पूजा होती है और लोग स्नान भी कर सकते हैं। यह पवित्र नदी जब अपने उद्गम स्थान से निकलती है. तो आगे चलकर गंगा नदी में मिल जाती है।
यमुना नदी कई शहरों से बहती है। जब यमुना नदी यमुनोत्री से निकलती है, तो उत्तराखंड से बहती हुई, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बहती है। कहा जाता है कि यमुना नदी हरियाणा, दिल्ली और प्रदेश के बीच राज्य की सीमा भी निर्धारित करती है।
यमुना नदी कई शहरों से होती हुई प्रयागराज पहुंचती है। यह नदी मुख्य रूप से उत्तराखंड से निकलकर मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा और आगरा होती हुई दिल्ली और फिर अंत में प्रयागराज में जाकर गंगा नदी में मिल जाती है। प्रयागराज में जिस स्थान पर यमुना मिलती है, उस स्थान पर स्नान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसलिए महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर सभी अधिक भीड़ मौजूद रहती है।
यह जानना भी बहुत जरूरी है कि यमुना नदी की सहायक नदियां कौन-कौन ही हैं। ऐसे में आपको बता दें कि जब यमुना नदी यमुनोत्री से निकलती है, तो चंबल, बेतवा, केन, छोटी सिंधु और जैसी सेंगर नदियां मिलती हैं, जो सहायक के रूप में भी काम करती हैं।
इसे भी पढ़ें: जानें साल 2025 में कब से खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
यमुना नदी किनारे ऐसे कई खूबसूरत और शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- वृंदावन और मथुरा जैसी धार्मिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट आदि कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,tourmyindia.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।