herzindagi
image

आगरा के ताजमहल के पास स्थित हैं ये 3 जगहें, जरूर घूम कर आएं

ताजमहल की अनोखी सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व, और प्रेम की अमर कहानी दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। अगर आप ताजमहल देखने जा रहे हैं, तो आसपास स्थित जगहों पर घूम कर आना न भूलें।
Editorial
Updated:- 2024-09-18, 18:03 IST

आगरा शहर का नाम आते ही, सबसे पहले हर किसी के दिमाग में ताजमहल का नाम आता है। क्योंकि यह भारत की सबसे सुंदर जगहों में से एक माना जाता है। ताजमहल को शाही सफेद संगमरमर से बनाया गया है। इसे विश्व के सात अजूबों में से एक की उपाधि मिली है। यह अपनी अनूठी सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। यह मुगल काल की समृद्ध संस्कृति और शिल्पकला का प्रतीक है। इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

कपल्स के लिए ताजमहल विशेष रूप से रोमांटिक स्थल है। लेकिन अक्सर ताजमहल देखने आने वाले लोगों को समझ नहीं आता है कि वह इसके अलावा और कहां घूमने जाएं। वह ताजमहल के आस-पास ही कहीं घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढते हैं। अगर आप भी आगरा में ताजमहल देखने जा रहे हैं, तो इसके आसपास स्थित इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

स्वामी बाग, आगरा

swami

अगर आप ताजमहल देखने गए हैं, तो इसके बाद आप स्वामी बाग का नजारा देखने जा सकते हैं। इस जगह को स्वामी बाग मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक धार्मिक स्थल है। ताजमहल के शोर-शराबे और भीड़ को देखने के बाद आपको यहां सुकून और शांति का अहसास होगा। स्वामी बाग का प्रमुख आकर्षण इसका मंदिर ही है, यह मंदिर भोलेनाथ को समर्पित है। माना जाता है कि इस मंदिर का इतिहास 19वीं सदी का है। यह आगरा में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • दूरी- ताजमहल से स्वामी बाग की दूरी लगभग 11 किमी है, आपको यहां पहुंचने में 40 मिनट का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- Agra Travel: ताजमहल के अलावा आगरा की ये धार्मिक जगहें हैं बेहद खास, क्या आपने घूमा?

महताब बाग, आगरा

agra

इस जगह को मूनलाइट गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह ताजमहल के दूसरी तरफ यमुना नदी के किनारे स्थित है। यहां से आपको ताजमहल का सुंदर नजारा भी देखने को मिलेगा। सूर्यास्त और पूर्णिमा की रात को यहां से ताजमहल और भी ज्यादा सुंदर लगता है। मेहताब बाग की स्थापना 16वीं सदी के दौरान मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा ही की गई थी। इसे इसलिए बनाया गया था ताकि वह अपनी पत्नी मुमताज़ महल का नजारा नदी के दूसरी तरफ भी देख पाएंगे।

  • दूरी- महताब बाग से ताजमहल की दूरी लगभग 9 किमी है। यहां पहुंचने में आपको आधे घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- Top Places Around Agra: आगरा के आसपास स्थित इन जगहों को देख ताजमहल को भूल जाएंगे, वीकेंड में आप भी पहुंचें

अकबर का मकबरा

akbar ka mkbara

यह महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और वास्तुशिल्पीय स्मारक है। इसे मुगल सम्राट अकबर का अंतिम विश्राम स्थल माना जाता है। इसे बनाने के लिए भारतीय संगमरमर और बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया था। इसलिए इसकी खूबसूरती भी देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बताया जाता है कि इसका निर्माण अकबर के पोते, सम्राट जहांगीर करवाया था

  • दूरी- ताजमहल से अकबर का मकबरा लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।