Top Places Around Agra: आगरा के आसपास स्थित इन जगहों को देख ताजमहल को भूल जाएंगे, वीकेंड में आप भी पहुंचें

Agra Travel: आगरा देश का एक खूबसूरत और चर्चित शहर है। इस खूबसूरत शहर के आसपास ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना आपका भी सपना हो सकता है।

weekend getaways near agra travel

Weekend Trips From Agra: आगरा उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत और चर्चित शहर है। इस खूबसूरत शहर का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले ताजमहल का ही ख्याल आता है।

यह सच है कि आगरा ताजमहल की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसलिए यहां देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी हर महीने में हजारों की संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं।

आगरा में ताजमहल देखने के बाद आप भी घर के लिए निकल जाते हैं, तो अब नहीं निकलेंगे, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको आगरा के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमे बिना अपने आप को रोक नहीं पाएंगे।

धौलपुर (Dholpur)

Dholpur

अगर के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले धौलपुर का ही जिक्र करते हैं। यह खूबसूरत शहर भले ही राजस्थान में स्थित है, लेकिन ताजमहल के आसपास में मौजूद होने के चलते इसे बेस्ट वीकेंड गेटवे माना जाता है।

धौलपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अपने घने जंगलों के लिए पूरे राजस्थान में फेमस डेस्टिनेशन माना जाता है। धौलपुर में आप रामसागर अभयारण्य, मचकुंड मंदिर, शेरगढ़ फोर्ट, तालाब-ए-शाही और खानपुर महल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी- आगरा से धौलपुर की दूरी करीब 56 किमी है।

भरतपुर (Bharatpur)

Bharatpur

भरतपुर राजस्थान राज्य का एक प्रमुख पर्यटन शहर है। इस खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर को 'राजस्थान का पूर्वी द्वार' भी कहा जाता है। अगर के पास में होने के चलते यहां कई लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

भरतपुर एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान केवलादेव का घर भी माना जाता है। इस राष्ट्रीय उद्यान में करीब 300 से अधिक जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों को देखा जा सकता है। भरतपुर में आप लोहागढ़ फोर्ट, गंगा मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और भरतपुर पैलेस जैसे ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी- आगरा से भरतपुर की दूरी करीब 56 किमी है।

फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri)

Fatehpur Sikri

आगरा के आसपास किसी शानदार और ऐतिहासिक स्थल घूमने की बात हो और फतेहपुर सीकरी का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। फतेहपुर सीकरी का निर्माण 16 वीं शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर द्वारा किया गया था और उस समय ये शहर काफी शाही हुआ करता था।

फतेहपुर सीकरी में स्थित कुछ भवन, महल और फोर्ट अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार और अद्भुत वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। यहां आप बुलंद दरवाजा, शेख सलीम चिश्ती का मकबरा, जामा मस्जिद, पंचमहल, मरियम-उज-जमानी पैलेस, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास जैसी ऐतिहसिक को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-आगरा से फतेहपुर सीकरी की दूरी करीब 36 किमी है।

डीग (Deeg)

Deeg

डीग, एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और चर्चित शहर है। डीग शहर राजस्थान के भरतपुर से करीब 34 किमी की दूरी पर पड़ता है। यह ऐतिहासिक शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है।

डीग शहर में स्थित डीग पैलेस सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। झील के किनारे स्थित डीग पैलेस खूबसूरत फव्वारे, बगीचे, भव्यता और इतिहास के लिए जाना जाता है। डीग में आप किशन भवन, केशव भवन, नंद भवन और पुराना महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-आगरा से डीग की दूरी करीब 93 किमी है।

इसे भी पढ़ें:Independence Day: मध्य प्रदेश की इन शानदार पर 15 अगस्त को सेलिब्रेट करने पहुंचें, कमाल की रौनक मिलेगी


इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

आगरा के आसपास में अन्य ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- करीब 86 किमी की दूरी पर स्थित राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य, करीब 56 किमी की दूरी पर स्थित मथुरा और करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित फिरोजाबाद को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP