भारत अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। भारत का हर राज्य, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश अपनी संस्कृति और विशिष्ट आकर्षण के लिए जाना जाता है। विदेशी पर्यटक भी आपको यहां अधिक घूमते हुए नजर आएंगे। विदेशी पर्यटक यहां आकर भारतीय संस्कृति की गहराई को समझते हैं। यहां की केवल संस्कृति ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट भोजन भी विदेशी पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां आप विश्व पर्यटन दिवस पर जा सकते हैं। यहां आपको विदेशी पर्यटक भी घूमते हुए नजर आएंगे।
भारत का सबसे प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल, जिसे प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी सबसे स्पेशल जगह है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। सफेद संगमरमर से बना यह स्मारक यमुना नदी के किनारे स्थित है। यहां आपको विदेशी पर्यटक की भीड़ चारों तरफ देखने को मिलेगी। पर्यटक ताजमहल को उसकी शानदार वास्तुकला और प्रेम की कहानी के कारण देखने आना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपी वाले 20 हजार में करना चाहते हैं हनीमून ट्रिप पूरा, तो इन 3 जगहों पर चले जाएं घूमने
इसे लोग वाराणसी के नाम से भी जानते हैं। यह विश्व पर्यटन दिवस पर घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां भी आपको हर दिन विदेशी पर्यटक देखने को मिल जाएंगे। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह जगह विदेशी पर्यटकों को इसकी धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के लिए आकर्षित करती है। यहां का काशी विश्वनाथ मंदिर भी प्रमुख धार्मिक स्थल है। गंगा नदी के किनारे की आरती और घाटों पर होने वाली पूजा-अर्चना को देखने के लिए पर्यटक यहाँ बड़ी संख्या में आते हैं।
इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh Hidden Places: खूबसूरती के मामले में कई जगहों को टक्कर देती है उत्तर प्रदेश की यह अद्भुत जगह
विश्व पर्यटन दिवस पर घूमने के लिए मथुरा-वृंदावन भी बहुत अच्छी जगह है। यह भारत की सबसे ज्यादा देखने वाली जगहों में से एक है। यहां भी आपको विदेशी पर्यटक देखने को मिलेंगे। मथुरा-वृंदावन भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ है। यह जगह भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म स्थान है, वहीं वृंदावन वह जगह है जहां भगवान ने अपना बचपन बिताया।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।