Tue Mar 10, 2026 | Updated 10:30 PM IST
herzindagi
why meat is banned in Palitana

Palitana Vegetarian City: भारत का अनोखा शहर, जहां मांस-मछली ही नहीं अंडा खाना भी है बैन; नियम तोड़ने पर मिलती है सख्त सजा

Palitana Gujarat Vegetarian Law: गुजरात के भावनगर स्थित पालिताणा अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक भव्यता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह दुनिया का पहला शाकाहारी शहर है, जहां मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर कानूनी प्रतिबंध है।
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 16:45 IST

World’s First Vegetarian City Palitana: भारत देश अपनी विविधताओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां की कई शहर अपनी परंपरा, धार्मिक मान्यताओं और खास नियमों के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में एक है ऐसा अनोखा शहर हैं, जहां मांस, मछली ही नहीं बल्कि अंडा खाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लघंन करता है, तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। साथ ही, यह शहर अपनी साफ-सफाई, अनुशासन और शुद्ध शाकाहारी संस्कृति के कारण पूरे देश में अलग पहचान रखता है। क्या आपको इस शहर के बारे में पता है। अगर नहीं, तो आज के इस लेख में हम आपको इस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत के किस शहर में नॉनवेज खाना प्रतिबंधित है?

non veg banned city in India

गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालिताणा दुनिया का पहला ऐसा शहर है, जहां मांस, मछली और यहां तक कि अंडे की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से कानूनी प्रतिबंध लगा हुआ है। यह स्थानमजैन धर्म के अनुयायियों के लिए यह स्थान बेहद पवित्र माना जाता है। साल 2014 में गुजरात सरकार ने इसे शाकाहारी शहर घोषित किया था।

इसे भी पढ़ें- Chocolate Town in India: किस शहर की वादियों में बसा है चॉकलेट टाउन? जहां की हवाओं में भी घुली है मिठास

नॉनवेज न खाने के नियम को तोड़ने पर क्या मिलती है सजा?

पालिताणा में शाकाहार का नियम केवल कागजों तक सीमित नहीं है। यहां स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस बात का पूरा ख्याल रखती है कि शहर की पवित्रता भंग न हो।

अगर कोई व्यक्ति शहर के भीतर मांस या अंडे की बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ता है और जेल भी जाना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों के पास मौजूद व्यापारिक लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिए जाते हैं।

गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालिताणा की खासियत

Palitana vegetarian city

गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालिताणा अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक भव्यता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। धार्मिक दृष्टि से यह जैन धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां की शत्रुंजय पहाड़ियों पर लगभग 863 से अधिक भव्य जैन मंदिर बने हुए हैं, जो सफेद संगमरमर की नक्काशी के लिए जाने जाते हैं।

इतनी बड़ी संख्या में मंदिरों का एक साथ होना इसे मंदिरों का शहर बनाता है। यहां के शांत वातावरण और अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करने वाली जीवनशैली पर्यटकों को एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है।

इसे भी पढ़ें- National Women Safety Report: बेंगलुरु को मिला भारत की Most Women-Friendly City 2026 का खिताब, जानें क्या है यहां की खासियत?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Freepik, shutterstock

Herzindagi video

FAQ
भारत के किस शहर में नॉनवेज और अंडा खाना मना है?
 गुजरात के भावनगर स्थित पालिताणा में नॉनवेज और अंडा खाना मना है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।