Lesser Known Places To Explore In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों से एक एक है। यह देश का एक खूबसूरत राज्य भी है, जहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
उत्तर प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ जैसी चर्चित जगहों पर ही घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सोनभद्र के बारे में बहुत कम लोग ही जिक्र करते हैं।
उत्तर प्रदेश में स्थित सोनभद्र एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के बाद आप हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको सोनभद्र की खासियत और यहां स्थित कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोनभद्र, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। इस शहर को औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी जाना जाता है। सोनभद्र को भारत की ऊर्जा राजधानी कहा जाता है। औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र से परे इस शहर की खूबसूरती और शांत वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित रहता है।
सोनभद्र उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला है, जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार राज्य की सीमा को छूता है, इसलिए इस शहर को खूबसूरती का खजाना माना जाता है। कहा जाता है कि सोनभद्र की खूबसूरती देखते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसे स्विट्ज़रलैंड ऑफ इंडिया कहा था। इसलिए इसे उत्तर प्रदेश का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Places Based On Personality: पर्सनैलिटी के अनुसार देश की इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर, खुशी से झूम उठेंगे
सोनभद्र में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। इस जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
सोनभद्र में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मुक्खा वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। खासकर, मानसून के समय यहां सबसे अधिक पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड में कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
मुक्खा वॉटरफॉल में जब 50 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा देहाद ही कमाल का दिखाई देता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
सोनभद्र में स्थित किरवानी घाट को प्रकृति प्रेमियों के लिए हसीन जन्नत माना जाता है। यहां कई लोग परिवार या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं।
किरवानी घाट की हरियाली सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है। इस घाट में मौजूद एक झील भी मौजूद है, जहां गर्मी एम् सुबह और शाम कई जानवर पानी पीने के लिए पहुंचते हैं।
रिहंद बांध उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटक केंद्र माना जाता है। इस डैम को कई लोग गोविंद बल्लभ पंत सागर के नाम से भी जानते हैं।
रिहंद बांध पहाड़ों के बीच में स्थित है, इसलिए यहां हर रोज पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। इस डैम के आसपास के लुभावने नजारे आपको चंद मिनटों में दीवाना बना लेंगे।
इसे भी पढ़ें: Weekend Getaways Near Amroha: दिल्ली वाले अमरोहा के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं वीकेंड डेस्टिनेशन
सोनभद्र में अन्य ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- कैमूर की पहाड़ियों के बीच 5वीं शताब्दी में निर्मित विजयगढ़ किला, ब्रिटिश सरकार द्वारा साल 1917 निर्मित धंधरौल बांध, सोनभद्र व्यू पॉइंट के नाम से प्रसिद्ध वीर लोरिक स्टोन और सोनभद्र फॉसिल पार्क जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@jabalpur_reloaded, jabalpurunseen
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।