हनीमून ट्रिप केवल यात्रा नहीं है, बल्कि नए कपल्स के लिए एक ऐसा समय होता है, जहां वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। हालांकि, छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों के लिए हैं, हनीमून के लिए फेमस स्थानों तक पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे कई कपल्स जो बजट की वजह से हनीमून ट्रिप पर भी नहीं जाते, क्योंकि बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों को देखते हुए वह घूमने पर इतना खर्चा नहीं कर सकते। अगर आप उत्तर प्रदेश से कहीं हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां उनका खर्चा कम होगा।
अगर आपको मात्र 20 हजार में हनीमून ट्रिप प्लान करना है, तो आप राजस्थान घूमने जा सकते हैं। यह जगह इसलिए अच्छी है, क्योंकि आपको यहां परिवहन पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़गा। यहां आपको घूमने के लिए स्कूटी और बाइक भी रेंट पर मिलते हैं। इसलिए आपको कैब या रिक्शा बुक भी नहीं करना होगा। इसके अलावा यहां आपको होटल भी कम बजट में मिल जाएंगे। एक रात के लिए होटल आपको 700 से 1000 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। आप ऑनलाइन होटल बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक रेल सुविधा भी अच्छी है। इसलिए आप स्लीपर कोच में सफर करके यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश वालों के लिए देहरादून यात्रा करना भी बेस्ट है। क्योंकि मात्र 20 हजार में आप यहां का ट्रिप आसानी से कर लेंगे। देहरादून के साथ-साथ आप ज्ञिशिकेश और हरिद्वार भी घूमकर आ सकते हैं। बस ध्यान रखें कि आप यहां स्कूटी और बाइक रेंट पर ले लें। ऐसा करने से आपको परिवहन का खर्च ज्यादा नहीं आएगा। यहां भी होटल का खर्च ज्यादा नहीं है, इसलिए आप आराम से 3 से 4 दिन का हनीमून ट्रिप आप पूरा कर लेंगे। यह हनीमून ट्रिप के लिए बेस्ट जगहें हैं।
इसे भी पढ़ें- Tour Packages For Kids: बच्चों को घुमाने के लिए अच्छे हैं ये टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दिल्ली भी बेस्ट हनीमून प्लेस हो सकता है। क्योंकि यहां आपको घूमने के लिए अच्छी जगह मिलेंगी। आप कम बजट में 1 हफ्ते का भी ट्रिप पूरा कर लेंगे। इस जगह की सबसे अच्छी बात है कि आपको मेट्रो से यात्रा करने का मौका मिलेगा। यहां के टूरिस्ट प्लेस तक मेट्रो की सुविधा अच्छी है। मेट्रो से यात्रा करना आपको दिल्ली में सस्ता पड़ेगा। इसलिए अगर आप घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो पार्टनर के साथ यहां जाने का प्लान बना लें।
इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।