वर्ल्ड टूरिज्म डे हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। साल 1980 में पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था। टूरिज्म डे मनाने का असली मकसद यह है कि लोग पर्यटन के प्रति जागरूक हों। लोगों को यह समझ आना चाहिए कि पर्यटन से देश का विकास होता है। पर्यटन के जरिए एक देश के दूसरे देश से संबंध भी अच्छे होते हैं, क्योंकि वह घूम-घूम कर सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को समझ पाते हैं।
अगर आप विश्व पर्यटन दिवस पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दुबई जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम भारतीयों को दुबई ट्रिप के बजट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इससे वह समझ पाएंगे कि 7 दिनों कर दुबई में रहने पर कितना खर्च आता है।
दुबई भारतीयों के लिए सस्ता भी हो सकता है और महंगा भी। लेकिन आपका बजट आपकी यात्रा योजना पर निर्भर करता है। बजट में यात्रा करना है, तो आपको सस्ते होटल में रहना होगा, लोकल ट्रांसपोर्ट और स्थानीय भोजन खाना होगा। जबकि अगर आप लक्जरी सेवाओं का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह लाजिमी है कि खर्च बढ़ेगा ही। हालांकि, दुबई भारतीयों के लिए यूरोपीय देशों के मुकाबले थोड़ा सस्ता हो सकता है, लेकिन ट्रिप की प्लानिंग आपको ध्यान से करनी होगी।
इसे भी पढ़ें- गोवा में बीच डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आता है खर्चा, जानें
दुबई में यात्रा करने के लिए सार्वजनिक परिवहन आपको सस्ता पड़ेगा। अगर आप हर लोकेशन पर घूमने के लिए पर्सनल कैब बुक करेंगे, तो यह आपके 7 दिनों के ट्रिप में लाखों का बजट बना देगा। इससे बेहतर है कि आप सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं से यात्रा करें।
अगर आप दुबई में सार्वजनिक परिवहन से घूम रहे हैं, तो नोल कार्ड ले सकते हैं। नोल कार्ड का उपयोग करके मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने में आपको परेशानी नहीं होगी। नोल कार्ड को टिकट कार्यालय, टिकट वेंडिंग मशीन और एजेंट से खरीदा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ दुबई जाने का बनाएं प्लान, नोट कर लें ये जगह, यहां सब कुछ होता है फ्री
दुबई मॉल, ,जुमैरा बीच, दुबई क्रीक और दुबई म्यूजियम जैसी जगहें हैं, जहां आपको घूमने पर ज्यादा खर्च नहीं करना होगा।
भारतीयों के लिए दुबई का वीजा लेना जरूरी है। आप टूरिस्ट वीजा के लिए ऑनलाइन या ट्रैवल एजेंसी की मदद से अप्लाई कर सकते हैं। वीजा पर लगभग 6,000 से 7,000 रुपये का खर्च आ सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।