जब भी परिवार के साथ यात्रा की योजना बनाई जाती है, तो यह आम बात है कि खर्चा होगा ही। ऐसे में आप सोचते हैं कि ट्रिप के दौरान ऐसा क्या किया जाए कि सब सस्ते में निपट जाए।
अगर आप दुबई जैसी जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं, फिर तो आपको बहुत सोच समझकर खर्चे करने पड़ेंगे। अगर आपके साथ बच्चे भी हैं, तो आपको उनके लिए भी नई चीजें देखनी होंगी।
दुबई आपने परिवार के साथ जाने का प्लान तो बना लिया, लेकिन कम खर्चे में इस ट्रिप को कैसे पूरा करना है, इसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं। दुबई की ऊंची इमारतें, सुंदर समुद्र बीच, सड़कों पर दौड़ती लग्जरी गाड़ियां और भी बहुत कुछ, यह सब कुछ आपको एक सपने जैसा ही लगेगा।
इसलिए ही दुबई को सपनों का शहर कहा जाता है। वैसे तो दुबई का सबसे बड़ा आकर्षण बुर्ज खलीफा है, जो 163 मंजिला दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। लेकिन आप जब यहां आएंगे तो आपको हर एक नजारा आकर्षित करेगा।
आपने आज से पहले कभी खुले आसमान के नीचे मूवी देखा है क्या? यह भी एक तरह का सबसे अलग अनुभव है, जो आप दुबई में ले सकते हैं। आप दुबई में रविवार की शाम को फिल्म देखने आप जा सकते हैं, इसके लिए आपको कोई टिकट लेने की जरूरत नहीं है।
यह सभी के लिए बिल्कुल फ्री है। से सितारों की छांव के नीचे परिवार के साथ फिल्म देखना, आपके पूरी लाइफ के लिए यादगार पल होगा। यहां आप लेटकर, बैठकर जैसे मर्ची चाहे मूवी का आनंद उठा सकते हैं।
अगर आपको ऊंटों से प्यार है और आप इसके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं, तो दुबई आपको सब कुछ बताएगा। आप दुबई में मुफ़्त में उनके बारे में और अधिक जान सकते हैं।
ये खूबसूरत जानवर दुबई की विरासत का एक बड़ा हिस्सा बने हुए हैं और यहां आप इस बारे में अधिक जान सकते हैं। आप यहां जान पाएंगे कि लोग जीवित रहने के लिए ऊंटों पर निर्भर करते थे।
आप इस म्यूजियम में फ्री टिकट के घूम सकते हैं।
अगर आपको कैंपिंग शौक है और दुबई में करने का मौका मिले, तो अलग ही मजा होगा। अल कुद्रा झीलों में आप दिन में फ्री घूम सकते हैं, लेकिन एक रात रूकने के लिए आपको कैंपिंग टिकट लेनी पड़ सकती है।
यह जगह साफ़ और शांत है, लेकिन रात में ठंड भी काफी होती है। इसलिए आप सूर्यास्त से पहले कैम्प फायर करें और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए ढेर सारे मार्शमैलो भी साथ लेकर जाएं।
यह जगह यात्रियों के लिए हर दिन खुली रहती है।
दुबई क्रीक (Dubai Creek) के ठीक दक्षिण में, अल जद्दाफ जो होटलों से भरा एक शहर है। आपको यहां सुबह का नजारा देखने के बाद ऐसा लगेगा, जैसे इससे पहले कभी इतना सुकून आपको कहीं नहीं मिला।
इस तरह जब दिन उम्दा शुरुआत होगी, तो आपको हर दिन इसी तरह गुजारने का मन होगा। दुबई गए हैं, तो फ्री में आपको इस नजारे का आनंद तो जरूर लेना चाहिए।
साफ वातावरण के साथ सूर्यास्त देखना चाहते हैं, तो इससे बेस्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। इस नजारे को देखने के बाद ऐसा लगेगा मानो , आपके बिल्कुल करीब से सनसेट हो रहा है।
जिसे आप कुछ कदम चलकर छू लेंगे। वैसे तो दुबई में ऐसे अनगिनत स्थान हैं जहां से आप सूरज का शानदार ढलता नजारा देख सकते हैं, लेकिन यही वो नजारा है जिसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता।
इसे भी पढ़ें- कैटरीना से लेकर सलमान तक दुबई मॉल से करते हैं शोपिंग
किसी रोमांटिक स्थान की तलाश कर रहे हैं, तो अल कुद्रा झीलों के पास स्थापित दो दिल के आकार की आपस में जुड़ी हुई झीलों का नजारा आप फ्री में देख सकते हैं।
इसे गूगल मैप्स पर दो दिलों के आकार के साथ द लास्ट लेक ऑफ अल कुद्रा के ठीक बगल में भी देखा जा सकता है। वहां पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका डी 63 मार्ग पर चलना है।
जब मौसम ठंडा हो तो यहां आप पिकनिक मना सकते हैं और इस शांत जगह का पर टहलने का आनंद ले सकते हैं।
दुबई के इस समुद्र तट पर प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है। यहां कुछ बेहतरीन तैराकी का आनंद लिया जा सकता है। यह हर दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- 'बुर्ज खलीफा' ही नहीं और भी हैं खास जगह, इन 5 कारणों से कम बजट में बेस्ट है दुबई घूमना
दुबई में घुड़दौड़ पूरी सर्दियों में चलती है। घोड़ों की रेस देखने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी, आप फ्री में जाकर घोड़ों का उत्साह बढ़ा सकते हैं। जेबेल अली रेसकोर्स आप फ्री में देख सकते हैं।
शार्क के साथ फोटो खिंचवाने का सबसे अच्छा मौका इससे ज्यादा और क्या हो सकता है। दुबई मॉलमें स्थित इस एक्वेरियम में पास से चलती मछलियां आपका दिल जीत लेगी। इसमें कोई शक नहीं है कि आप घंटों इसे बैठकर देख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।