
नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने अभी हाल ही में एक नए वॉलेट सर्विस को लांच कर दिया है। इसका नाम है यूपीआई वन वर्ल्ड यह एक सुविधा विदेशी गेस्ट के लिए बनाई गई है जो 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडप में हो रहे ए सम्मिटटमें हिस्सा लेंगे। ऐसे में इसके कारण क्या-क्या सुविधाएं लोगों को दी जाएगी यह जानना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वन वर्ल्ड यूपीआई क्या है और यह कैसे विदेशी गेस्ट के काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे...
विदेशी मेहमान भारत में घूमते हुए यदि खरीदारी करते हैं या खाना पानी करते हैं तो वह आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे इसके लिए उन्हें किसी भारतीय मोबाइल नंबर या किसी तरह के बैंक अकाउंट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में हम कह सकते हैं कि विदेशी मेहमान QR कोड स्कैन कर सीधे पेमेंट कर सकेंगे।
-1771327117347.jpg)
यह सुविधा उसी तरह है जिस तरह करोड़ भारतीय लोग क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं। यह केवल सुविधा नहीं है बल्कि मेड इन इंडिया डिजिटल टेक्नोलॉजी की ताकत को दुनिया के सामने पेश करना भी है।
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह विदेशी मेहमानों के लिए बनाई गई है इसमें भारतीय बैंक खाते या लोकल मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं है बल्कि ट्रेवल्स इस वॉलेट में पैसे डालकर भारत में घूमते हुए कैशलेस पेमेंट कर सकेंगे। इससे फॉरेन एक्सचेंज की टेंशन खत्म हो जाएगी। यह वॉलेट न्यू दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट जारीकर्ताओं के जरिए सबमिट के एनपीसीआई पवेलियन में उपलब्ध है। ऐसे में विदेशी ट्रेवल्स क्यूआर कोड स्कैन करके सामान्य यूपीआई की तरह पेमेंट कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें - सिर्फ ऑन-ऑफ नहीं! पावर बटन में छिपे हैं ये 5 जादुई फीचर्स, क्या आप जानते हैं?
सबसे पहले CheqUPI ऐप डाउनलोड कर पासपोर्ट और वीजा विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन करें। सेल्फी और UPI पिन सेट कर वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपको एक यूनिक UPI आईडी मिल जाएगी। इस वॉलेट में आप अपने अंतरराष्ट्रीय कार्ड से पैसे लोड कर सकते हैं।
-1771327085654.jpg)
लेनदेन की सीमा प्रति ट्रांजैक्शन ₹25,000 है, और महीने में अधिकतम ₹50,000 तक लोड किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि यात्रा के बाद बचा हुआ पैसा सीधे आपके मूल बैंक खाते या कार्ड में वापस ट्रांसफर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - FASTag Scam Alert: फास्टैग अपडेट के बहाने आ रहे हैं फर्जी लिंक, जानें वेबसाइट और असली ऐप की पहचान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।