Sat Feb 21, 2026 | Updated 09:52 AM IST
herzindagi
power button

सिर्फ ऑन-ऑफ नहीं! पावर बटन में छिपे हैं ये 5 जादुई फीचर्स, क्या आप जानते हैं?

क्या आप जानते हैं मोबाइल के बटन में जो पावर बटन का फीचर है वह केवल मोबाइल को खोल या बंद करने के काम नहीं बल्कि इससे अलग भी कई चीजों में काम आ सकता है। जानते हैं इन कामों के बारे में...
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 14:15 IST

आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास मोबाइल फोन है। उनका आधे से ज्यादा का मोबाइल फोन ही हो जाता है, लेकिन मोबाइल फोन में जो पावर बटन होता है उसका इस्तेमाल भी केवल मोबाइल को खोलने या बंद करने के लिए करते हैं। वे यह नहीं जानते कि छोटा सा बटन आपके फोन के कई फीचर्स को भी कंट्रोल कर सकता है। जी हां, ऐसे में यदि इन फीचर्स के बारे में पता हो तो आपके कई काम आसान और स्मार्ट तरीके से हो सकते हैं। ऐसे में इन फीचर्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मोबाइल फोन पर इस्तेमाल होने वाला पावर बटन का फीचर कैसे आपके काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे...

पावर बटन का इस्तेमाल और किन कामों में कर सकते हैं?

बता दें कि यदि आप एकदम से कोई मूवमेंट को कैप्चर करना चाहते हैं और आप तुरंत अपना मोबाइल का कैमरा नहीं खोल पाते हैं तो ऐसे में आप पावर बटन को दो बार क्लिक करें। ऐसा करने से मोबाइल का कैमरा कुछ ही मिनटों में खुल जाएगा और आप फोटो एकदम से क्लिक कर सकते हैं।

power button (2) 

ध्यान दें यदि पावर बटन को कुछ सेकंड्स के लिए होल्ड किया जाए तो एआई असिस्टेंट जैसे gemini या दूसरे वॉइस असिस्टेंट आपके सामने पेश हो सकते हैं, जिनसे ने केवल आप सवाल पूछ सकते हैं बल्कि आप किसी को कॉल भी कर सकते हैं और अपने छोटे-मोटे काम भी बता सकते हैं।

बता दें कि पावर बटन टॉर्च का भी काम करता है। अंधेरे में कई बार फोन की फ्लैश ऑन करने के लिए फोन अनलॉक कर कर टॉर्च खोली जाती है, लेकिन कई फोंस में पावर बटन से टॉर्च ऑन या ऑफ हो सकती है। ऐसे में बस आप एक बार सेटिंग में जाकर इस फीचर को एक्टिव कर दें फिर एक पेज टॉर्च ऑन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  नया फोन लिया है? बिना डेटा गंवाए पुराने WhatsApp चैट्स को Android और iPhone में ऐसे करें ट्रांसफर

फोन की सेटिंग में जाकर आप पावर बटन को इनकमिंग कॉल को कट करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। प्रेस पावर बटन टी ऑफ कॉल ऑप्शन आपके सामने दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना है। ऐसा करने से एक बार पावर बटन दबाकर किसी भी कॉल को एंड किया जा सकता है।

power button tips

बता दें कि पावर बटन से इमरजेंसी फीचर भी सेट कर सकते हैं। यदि सेफ्टी के लिहाज से देखा जाए तो यह बेहद अच्छा फीचर है। ऐसे में तीन या पांच बार बटन दबाने से फोन अपने आप इमरजेंसी कांटेक्ट को लोकेशन और जरूरी जानकारी सेंड कर देता है। हालांकि इसके लिए पहले आपको सेटिंग्स में जाकर थोड़े से बदलाव करने होंगे।

इसे भी पढ़ें - Paperless Aadhaar: क्या है पेपरलेस आधार और यह फिजिकल कार्ड से कितना अलग है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।