Valley in madhya pradesh: मध्य प्रदेश देश का खूबसूरत राज्य होने के साथ-साथ सबसे बड़ा राज्य भी है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इंदौर, ग्वालियर, पंचमढ़ी या राजधानी भोपाल में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। इस राज्य का कई शहर मनमोहक हरियाली के लिए भी पूरे देश में प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश में स्थित ऐतिहासिक फोर्ट, पवित्र मंदिर या मनमोहक वॉटरफॉल लोकप्रिय है, ठीक उसी तरह यहां स्थित कई वैली भी सैलानियों को आकर्षित करती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश में स्थित कुछ ऐसी वैली के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आप उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश में स्थित वैली को भूल जाएंगे।
मध्य प्रदेश में स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक वैली का जिक्र होता है, तो पातालकोट वैली का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह वैली इस राज्य का छिपा हुआ खजाना माना जाता है।
पातालकोट वैली मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया तहसील में स्थित एक मनमोहक घाटी है। इस घाटी की हरियाली इस कदर मनमोहक लगती है कि कई बार इसके सामने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती भी फीकी लगती है।
इसे भी पढ़ें: अप्रैल के महीने में देश की इन हसीन जगहों पर घूमना किसी सपने से कम नहीं
पातालकोट वैली पर्यटकों के लिए बेहद खास है। यह वैली ट्रेकिंग के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। इसके अलावा पातालकोट वैली को कई विलुप्त पेड़-पौधों का घर भी माना जाता है। कई लोगों का मानना है कि इस वैली में गोंड और भारिया जनजाति के आदिवासी रहते हैं।
पातालकोट वैली आप किसी भी समय घूमने के लिए जा सकते हैं, लेकिन इसकी असल खूबसूरती मानसून में देखने को मिलती है। इसके अलावा गर्मियों के मौसम में यहां की ठंडी हवाएं आपको अपना दीवाना बना सकती है।
चम्बल की घाटी मध्य प्रदेश की एक चर्चित जगह होने के साथ-साथ एक मनमोहक जगह भी है। वैसे तो इस घाटी को पहले डाकुओं का घर माना जाता था, लेकिन अब इसकी खूबसूरती निहारने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
चम्बल की घाटी मध्य प्रदेश के तीन जिले श्योपुर, मुरैना और भिंड के अंतर्गत आती है। यह मनमोहक घाटी करीब 19,500 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। (मध्य प्रदेश में घूमने की जगहें)
चम्बल की घाटी पर्यटकों के लिए बेहद ही खास है। चंबल नदी के किनारे स्थित यह घाटी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। नदी के किनारे-किनारे स्थित हरियाली खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।
चम्बल की घाटी के पास में स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। यहां मानसून में घूमना बेस्ट समय माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Odisha Travel: क्या आप मिनी तिब्बत के नाम से फेमस ओडिशा की इस जगह घूमना पसंद करेंगे?
मध्य प्रदेश में स्थित तामिया एक खूबसूरत और मनमोहक घाटी है। इस मनमोहक घाटी को कई लोग तामिया हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने इस घाटी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
तामिया घाटी सैलानियों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। इस घाटी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे मध्य प्रदेश का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। यहां ट्रेकिंग करने हर दिन दर्जन से भी अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।