Top Places of East India: भारत का पूर्वी हिस्सा हमेशा से देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां स्थित मनमोहक घाटियां, झरने, तालाब, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों को आने पर हर दिन मजबूर करती है।
पूर्व भारत में स्थित असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर या मिजोरम राज्यों में ऐसी कई हसीन और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको पूर्व भारत की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2023 में सैलानियों द्वारा सबसे अधिक पसंद की गई थी। इन जगहों पर आप भी नए साल में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां घूमने के बाद आपका मन तृप्त हो उठेगा।
पूर्व भारत की सबसे खूबसूरत जगह की बात होती है, तो शिलांग का नाम जरूर शामिल रहता है। मेघालय की राजधानी होने के चलते यहां सैलानी भी अधिक संख्या में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद शिलांग खूबसूरती का एक बेहतरीन नमूना है। इसे पूर्व भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। इसे झीलों का शहर भी बोला जाता है।
इसे भी पढ़ें: New Year Celebration: भीड़-भाड़ से दूर उत्तराखंड की इन मनमोहक जगहों पर सेलिब्रेट करें न्यू ईयर
तवांग सिर्फ पूर्व भारत का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। तवांग को अरुणाचल प्रदेश का हीरा माना जाता है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं।
तवांग धर्मिक महत्व के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के की वजह से पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने और मनमोहक हरियाली इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं।
दार्जिलिंग पूर्व भारत की एक ऐसी जगह है, जहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। यह खूबसूरत शहर पश्चिम बंगाल में मौजूद है। हिमालय की गोद में मौजूद दार्जिलिंग पूर्व भारत का खजाना माना जाता है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद दार्जिलिंग बांग्लादेश, भूटान और नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। यह शहर पवित्र मठ और हिमालय की अद्भुत चोटियों से घिरा हुआ है। यहां के चार के बागान दुनिया भर में फेमस है।
पूर्व भारत के मेघालय राज्य में स्थित मौसिनराम की प्राकृतिक खूबसूरती पूरी दुनिया में फेमस है। यह एक ऐसी जगह है, जहां दुनिया की सबसे अधिक बारिश देखने को मिलती है।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद मौसिनराम पूर्व भारत का हीरा माना जाता है। यहां मौजूद मावलिंगबना, मासिनराम टाउन, क्रेम पुरी और फ़्लांग्वानब्रोई जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सिक्किम की खूबसूरती के बारे में लगभग हर कोई जानता है। यहां स्थित कई जगहें लाखों सैलानियों को आकर्षित करती हैं। पेलिंग भी सिक्किम की एक एसी जगह है, जहां घूमने का सपना हर किसी का होता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, झील-झरने और अद्भुत नजारे पेलिंग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। पेलिंग को एक मनमोहक हिल स्टेशन भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: नए साल के मौके पर दिल्ली से 3 दिन मुनस्यारी घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
पूर्व भारत की सबसे खूबसूरत जगहों की बात होती है तो गंगटोक शहर का नाम जरूर लिया जाता है। यह पूर्व भारत में घूमे जाने वाला सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से भी एक है।
बर्फ से ढके हसीन पहाड़, घास के मैदान, बड़े-बड़े पेड़-पौधे और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बर्फबारी में यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
पूर्व भारत में अन्य ऐसी कई बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें 2023 में सैलानियों द्वारा काफी पसंद किया गया। जैसे-चेरापूंजी, कुर्सियांग, आइजोल, जीरो और सिलीगुड़ी। इन्हें आप साल 2024 में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।