herzindagi
top mountain passes in india to visit

Mountain Passes: ये खूबसूरत पहाड़ी दर्रे हिंदुस्तान को बनाते हैं बेहद खास, आप भी एक्सप्लोर करें

अगर आप भी हिंदुस्तान की असल खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो फिर आपको जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश में मौजूद इन फेमस दर्रों का दौरा एक बार जरूर करना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2023-12-13, 19:30 IST

Famous mountain passes in india: भारत की खूबसूरती किसी एक चीज से नहीं है। इस देश में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिसके चलते यह अपने आप में एक खजाना है। 

घास के मैदान से लेकर घने जंगल और बड़े-बड़े पहाड़ हिंदुस्तान की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस देश में ऐसे कई ऊंचे-ऊंचे पहाड़ मौजूद है, जिन्हें देखने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। 

जम्मू-कश्मीर से लेकर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में ऐसे पहाड़ी दर्रें मौजूद हैं, जो वर्षों से देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ प्रमुख पहाड़ी दर्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमना हर किसी का सपना होता है। 

रोहतांग दर्रा (Why Rohtang Pass is so famous)

Why Rohtang Pass is so famous

भारत में स्थित किसी प्रसिद्ध और लोकप्रिय दर्रे का जिक्र होता है, तो सबसे रोहतांग दर्रा का नाम जरूर शामिल रहता है। समुद्र तल से करीब 4 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह दर्रा हिमाचल प्रदेश के कूल्लू और लाहुल स्पीति जैसी जगहों को जोड़ता है। रोहतांग दर्रा हिमालय की पीर पंजाल रेंज में स्थित है।

रोहतांग दर्रा अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। यहां की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर कोई घूमना चाहता है। बर्फबारी के समय रोहतांग दर्रा की खूबसूरती चरम पर होती है। हालांकि, बर्फबारी में यह बंद रहता है और मई से नवंबर तक खुला रहता है। 

इसे भी पढ़ें: Snowfall Places: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें

जोजी ला दर्रा (Zoji La pass)

Zoji La pass

जोजी ला दर्रा भारत का एक बेहद ही प्रमुख दर्रा है। यह दर्रा श्रीनगर को कारगिल और लेह से जोड़ता है। समुद्र तल से करीब 35 सौ से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यहां आकाश एकदम साफ और नीला दिखाई देता है। 

बर्फबारी के समय जोजी ला दर्रा की खूबसूरती चरम पर होती है। हालांकि, कई बार भारी बर्फबारी की वजह से जोजी ला दर्रा को बंद कर दिया जाता है। जोजी ला दर्रा से हिमालय की अद्भुत खूबसूरती को निहारा जा सकता है।

 

खारदुंग ला दर्रा (Why is Khardung La pass famous)

Why is Khardung La pass famous

खारदुंग ला दर्रा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। समुद्र तल से करीब 5 हजार 6 सौ से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद खारदुंग ला दर्रा को दुनिया का सबसे ऊंचा दर्रा माना जाता है।

खारदुंग ला दर्रा लद्दाख के लेह जिले में है। यह दर्रा लेह के उत्तर तथा श्योक और नुब्रा घाटियों के प्रवेशद्वार पर स्थित है। खारदुंग ला दर्रा सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। खासकर बाइकर्स खारदुंग ला दर्रा घूमने के लिए कुछ अधिक संख्या में पहुंचते हैं। बर्फबारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। 

नाथू ला दर्रा (Nathula pass height)

Nathula pass height

नाथू ला दर्रा नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक प्रमुख दर्रा है। नाथू ला दर्रा समुद्र तल से करीब 4 हजार 3 सौ से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। कहा जाता है कि यह दर्रा भारत चीन सीमा पर तिब्बत को सिक्किम से जोड़ने का काम करता है।

नाथू ला दर्रा के बारे में कहा जाता है कि इस दर्रे से प्राचीन काल में रेशम का व्यापार किया जाता था। नाथू ला दर्रा सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। हिमालय की गोद में मौजूद नाथू ला दर्रा किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: New Year Celebration: न्यू ईयर पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं

 


माना दर्रा (Mana Pass)

समुद्र तल से करीब 5 हजार 5 सौ से भी अधिक मीटर मी ऊंचाई पर मौजूद माना दर्रा उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ने का काम करता है। कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे उंची परिवहन योग सड़क भी है।

माना दर्रा की खूबसूरती भी काफी प्रसिद्ध है। बर्फबारी में माना दर्रा की खूबसूरती चरम पर होती है। आपको बता दें कि माना दर्रा करीब 27 किमी उत्तर में बद्रीनाथ मंदिर मौजूद है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।