भारत की चर्चित और खूबसूरत जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन देश में मौजूद खतरनाक जगहों के बारे में कितना जानते हैं आप?
खारदुंग ला दर्रा
जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में मौजूद खारदुंग ला पास को दुनिया की सबसे ऊंची और खतरनाक सड़कों में गिनती की जाती है। बर्फबारी की वजह से यहां काफी फिसलन होती है।
सिजू गुफा
मेघालय में मौजूद सिजू गुफा को मौत का कुआँ माना जाता है। कहा जाता है कि इसमें पानी की गहराई एक दम से बढ़ जाती है।
द्रास
समुद्र से लगभग 10 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद द्रास पूरी दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह है। यहां का तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
डुमस बीच
गुजरात राज्य में स्थित डुमस बीच काली रेत के लिए जाना जाता है। यहां पहले शमसान घाट था। यह भारत के सबसे खतरनाक और डरावने समुद्री तट में शामिल है।
कोल्ली हिल्स
कोल्ली हिल्स तमिलनाडु राज्य की सबसे खतरनाक पहाड़ी है। इसे मौत का पहाड़ भी बोला जाता है। संकरी घुमावदार सड़क पर हर मसय घटना होती रहती है।
भानगढ़ का किला
भानगढ़ का किला राजस्थान के साथ-साथ भारत का सबसे खतरनाक और डरावना फोर्ट माना जाता है। यहां कोई भी अकेले जाने से पहले हजार बार सोचता है।
रोहतांग दर्रा
पीर पंजाल रेंज में मौजूद समुद्र तल से लगभग 4 हजार मीटर की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रा भारत की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। आपको बता दें कि रोहतांग का अर्थ है 'लाशों का मैदान' है जो इसके साथ जुड़े खतरे का सुझाव देता है।
कुलधरा गांव
राजस्थान के जैसलमेर से कुछ ही दूरी पर मौजूद कुलधरा गांव को भारत का सबसे खतरनाक और डरावना स्थान माना जाता है। आज भी यह गांव सुनसान पड़ा हुआ है।
अगर आप भी भारत की तरह अन्य देश की खतरनाक जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर जुड़े रहें और पढ़ते रहें herzindagi.com।