अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मध्यप्रदेश में अपना वीकेंड बनाने की तैयारी कर सकते हैं। बहुत कम लोग हैं, जो मध्य प्रदेश की खूबसूरत वादियों के बारे में जानते हैं। मध्य प्रदेश पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग के समान है। यहां आपको झील, झरने, गुफा, मंदिर और किले जैसी कई शानदार जगहें घूमने का मौका मिलेगा।
इंदौर मध्य प्रदेश में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, यहां आपको घूमने के लिए कई चीजें मिलेंगी। इसमें सबसे खास है पातालपानी झरना। अगर आपको प्राकृतिक नजारों से ज्यादा प्यार है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। 300 फीट ऊंचे पातालपानी झरने का नजारा आपका मन मोह लेगा।
ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए ये जगह सबसे सही है।
कैसे पहुंचे?
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में हैं ये खूबसूरत जगहें, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
इतिहास से प्रेम रखने वाले लोगों के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। यहां गुफाओं में आपको कई तरह के निशान देखने को मिलेंगे, जो आपको इतिहास की याद दिलाएंगे। ये गुफाएं विंध्याचल की पहाड़ के निचले छोर पर स्थित हैं। वैसे तो यह जगह अपनी रॉक पेंटिंग्स के लिए फेमस मानी जाती है।
क्योंकि यहां गुफा की दीवारों पर आपको कई तरह के शैल चित्र दिखाई देंगे। माना जाता है कि 30,000 साल पूर्वजों ने आने वाली पीढ़ी को अपने संदेश बताने के लिए बनाया था। (लखनऊ के करीब यह पांच हिल स्टेशन)
कैसे पहुंचे?
इसे भी पढ़ें- जानिए Lucknow शहर की 5 खास बातें
अगर आपको झरना देखना पसंद है, तो आप मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में धुआंधार झरने का नजारा देखने आ सकते हैं। यहां संगमरमर की चट्टानों को पार करते हुए पानी इतनी तेजी से गिरता है, जिससे आपको चारों तरफ बस धुआं ही नजर आएगा।
यह नजारा किसी जन्नत से कम नहीं होता। सूर्यास्त के दौरान यहां का नजारा काफी आकर्षक होता है। 30 मीटर की ऊंचाई से गिरने वाली नर्मदा नदी का दृश्य बेहद मनमोहक होता है। यहां अगर आप झरने को करीब से देखना चाहते हैं, तो नर्मदा नदी पर नाव की सवारी भी कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे?
Image Credit-Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।